Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रूस और चीन को दबाने के लिए अमेरिका ने दिखाई अपनी ताकत, दागी सबसे खतरनाक परमाणु मिसाइल

रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला और नाटो देशों को लगातार धमकी। चीन की तरफ से ताइवान पर हमला करने की धमकी और मिलिट्री ड्रिल।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 04 Jun 2024 5:52:00

रूस और चीन को दबाने के लिए अमेरिका ने दिखाई अपनी ताकत, दागी सबसे खतरनाक परमाणु मिसाइल

नई दिल्ली। रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला और नाटो देशों को लगातार धमकी। चीन की तरफ से ताइवान पर हमला करने की धमकी और मिलिट्री ड्रिल। इससे परेशान अमेरिका ने अपनी ताकत दिखाने और इन दोनों देशों को शांत रहने के लिए अपनी सबसे खतरनाक परमाणु मिसाइल दागी है। उसका सफल परीक्षण किया है।

इस मिसाइल का नाम है अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल मिनटमैन-3 इससे पहले अमेरिका ने इस मिसाइल का परीक्षण 16 अगस्त 2022 और 7 सितंबर 2022 को किया था। इस बार लॉन्चिंग वांडेनबर्ग एयरफोर्स बेस से की गई। यह लॉन्चिंग एयरफोर्स ग्लोबल स्ट्राइक कमांड ने की।

फिलहाल इस मिसाइल में किसी तरह का हथियार नहीं लगाया गया था। हालांकि मिनटमैन-3 एक न्यूक्लियर मिसाइल है। इन दिनों चीन का ताइवान से संघर्ष चल रहा है। उधर रूस और यूक्रेन में युद्ध हो रहा है। ऐसे में अमेरिका के मिनटमैन-3 मिसाइल के परीक्षण से तनाव की स्थिति बनती दिख रही है।

रूस और चीन इस परीक्षण से जरूर चिंतित होंगे। इस मिसाइल 10 हजार किलोमीटर है। यह अधिकतम 1100 km की ऊंचाई तक जा सकती है। यानी अंतरिक्ष में भी किसी भी सैटेलाइट को ध्वस्त कर सकती है। मिसाइल की स्पीड ही इसे सबसे ज्यादा खतरनाक बनाती है। यह 28,200 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलती है।
इसे लॉन्च करने के लिए जमीन में बने साइलो (Silo) का उपयोग करना पड़ता है। यह मिसाइल आकार में भी विशालकाय है। यह करीब 60 फीट लंबी है। इसका व्यास 5.6 फीट का है। तीन स्टेज के सॉलिड फ्यूल रॉकेट इंजन से उड़ती है ये मिसाइल। यह एकसाथ एक या उससे ज्यादा टारगेट्स पर हिट कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका