न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

TMC सांसद ने किया कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद का समर्थन, बोले- रोहित शर्मा को टीम में नहीं होना चाहिए

भारतीय क्रिकेट टीम 4 मार्च 2024 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल खेलने वाली है। लेकिन इससे पहले, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच सियासी विवाद छिड़ गया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Mar 2025 5:14:09

TMC सांसद ने किया कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद का समर्थन, बोले- रोहित शर्मा को टीम में नहीं होना चाहिए

भारतीय क्रिकेट टीम 4 मार्च 2024 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल खेलने वाली है। लेकिन इससे पहले, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच सियासी विवाद छिड़ गया है। इस बहस में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने कांग्रेस का समर्थन करते हुए कहा कि रोहित शर्मा को टीम इंडिया में जगह नहीं मिलनी चाहिए।

रोहित शर्मा की टीम में जगह पर उठे सवाल

कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद की टिप्पणी के समर्थन में TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा कि रोहित शर्मा को टीम में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि पिछले दो वर्षों में रोहित ने सिर्फ एक शतक बनाया है, जिससे उनकी फॉर्म पर सवाल खड़े होते हैं। सौगत रॉय ने कहा, "कांग्रेस नेता ने सही कहा है। कितने दिनों तक रोहित शर्मा को छूट दी जाएगी? न तो उन्हें टीम में होना चाहिए और न ही कप्तान रहना चाहिए।"

बुमराह को बताया कप्तानी का दावेदार

सौगत रॉय ने टीम इंडिया के कप्तान के रूप में जसप्रीत बुमराह का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बुमराह टीम के बेहतरीन कप्तान साबित हो सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने श्रेयस अय्यर सहित अन्य युवा खिलाड़ियों को भी कप्तानी के लिए उपयुक्त बताया। उन्होंने कहा, "बुमराह सबसे अच्छे कप्तान हो सकते हैं। कई युवा खिलाड़ी हैं जो इस भूमिका के लिए बेहतर हैं, लेकिन रोहित शर्मा को तो टीम में ही नहीं होना चाहिए।"

रोहित शर्मा पर बयानबाजी: सियासी विवाद में कूदी कांग्रेस और बीजेपी

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को ‘मोटा’ और ‘अप्रभावी कप्तान’ बताया था। शमा मोहम्मद ने रविवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा था, "@ImRo45 एक खिलाड़ी के तौर पर मोटा है! उसे अपना वजन कम करने की जरूरत है! और, जाहिर है, भारत का अब तक का सबसे खराब कप्तान है।" हालांकि, बाद में उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन