न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के कारण TMC सांसद ओ’ब्रायन सत्र के शेष भाग से सस्पेंड

राज्यसभा में जब 12 बजे के बाद कार्यवाही फिर से शुरू हुई तो सभापति जगदीप धनखड़ ने डेरेक ओ’ब्रायन का नाम लेकर उन्हें चेतावनी दी। इससे पहले सुबह के समय भी ‘गलत व्यवहार’ के लिए उनका नाम लिया गया था और चेयरमैन ने उन्हें सदन छोड़ने के लिए कहा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 14 Dec 2023 3:10:09

सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के कारण TMC सांसद ओ’ब्रायन सत्र के शेष भाग से सस्पेंड

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद डेरेक ओ'ब्रायन को संसद के शीतकालीन सत्र के शेष भाग से सस्पेंड कर दिया गया है। ओ'ब्रायन पर सदन की कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप है, जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया गया।लोकसभा में बुधवार दोपहर हुई सुरक्षा में चूक के बाद गुरुवार (14 दिसंबर) को एक बार फिर से संसद दोबारा शुरू हुई। इस दौरान ओ'ब्रायन ने राज्यसभा की कार्यवाही में बाधा डालना शुरू किया, जिस पर उन्हें सदन से जाने को कहा गया।

PTI द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राज्यसभा में जब 12 बजे के बाद कार्यवाही फिर से शुरू हुई तो सभापति जगदीप धनखड़ ने डेरेक ओ’ब्रायन का नाम लेकर उन्हें चेतावनी दी। इससे पहले सुबह के समय भी ‘गलत व्यवहार’ के लिए उनका नाम लिया गया था और चेयरमैन ने उन्हें सदन छोड़ने के लिए कहा था।

डेरेक ओ’ब्रायन पर चेयर द्वारा दिए गए निर्देशों को न मानने और सदन की कार्यवाही में व्यवधान पहुंचाने के आरोप लगाते हुए चेयरमैन ने सदन के नेता पीयूष गोयल को इस विषय में उनके खिलाफ प्रस्ताव लाने की इजाजत दी। यह प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हुआ, जिसके बाद सभापति ने डेरेक ओ’ब्रायन को शेष सत्र के लिए सदन से निलंबित करने की घोषणा कर दी।

चेतावनी के बाद हुआ सस्पेंशन

सभापति ने कहा कि डेरेक ओ'ब्रायन नारेबाजी करते हुए सदन के वेल में आ गए। कल सुरक्षा में चूक की घटना को लेकर उन्होंने न सिर्फ नारेबाजी की, बल्कि सदन की कार्यवाही में बाधा डाली है। सभापति की तरफ से डेरेक ओ'ब्रायन के अलावा अन्य विपक्षी सांसदों को भी प्रदर्शन को लेकर चेतावनी दी गई। हालांकि, कोई भी सभापति की बात सुनने को तैयार नहीं था। फिलहाल राज्यसभा को स्थगित कर दिया गया है। वर्तमान में संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है, जो 4 दिसंबर से शुरू हुआ था और 22 दिसंबर तक चलने वाला है।

I.N.D.I.A. गठबंधन ने की गृह मंत्री के बयान की मांग

गुरुवार को संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले I.N.D.I.A. गठबंधन के नेताओं ने संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में एक मीटिंग की। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह संसद के दोनों सदनों में बयान दें और दोनों सदनों में इस विषय पर चर्चा कराई जाए। इसके अलावा विपक्षी दल लोकसभा में सांसदों की बेंच पर कूदने वाले शख्स को विजिटर पास के लिए रिकमेंड करने वाले BJP MP प्रताप सिम्हा के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स