न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

TMC सांसद डेरेकओ ब्रायन, महाराष्ट्र की शिक्षामंत्री वर्षा और BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद डेरेक ओ ब्रायन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 12:14:53

TMC सांसद डेरेकओ ब्रायन, महाराष्ट्र की शिक्षामंत्री वर्षा और BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गए है। पिछले 24 घंटे में देश में 6,358 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 6,450 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। अब देश में सक्रिय मामलों की संख्या 75,456 हो गई है। जबकि कुल रिकवरी दर 98।40% है। देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते दिन 135 नए केस सामने आए इसके साथ ही कुल संख्या बढ़कर 670 हो गई। सोमवार को गोवा और मणिपुर में भी ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी। दोनों राज्यों में कल एक-एक मरीज मिले। ओमिक्रॉन अब तक 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में फैल गया है। दिल्ली में बीते दिन ओमिक्रॉन के रिकॉर्ड 63 केस दर्ज हुए। इसके अलावा महाराष्ट्र में 26, गुजरात में 24, तेलंगाना में 12, राजस्थान में 3, उत्तराखंड में 3 और हरियाणा में 2 नए मामले रिपोर्ट हुए।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद डेरेक ओ ब्रायन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। डेरेक ने कहा, 'संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मैं अपील करता हूं कि पिछले तीन दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं और जिनमें लक्षण दिख रहे हैं, वो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।'

महाराष्ट्र की शिक्षामंत्री वर्षा कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा एकनाथ गायकवाड़ कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।

वर्षा ने कहा कि हल्के लक्षण के बाद मैंने कोविड टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने अपने संपर्क में आने वालों से कोरोना जांच कराने की अपील की है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह विधानसभा का कार्यवाही में भी शामिल हुई थीं।

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सौरव की टेस्ट रिपोर्ट सोमवार रात को पॉजिटिव आई है। इसी साल जनवरी में गांगुली को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। एंजियोप्लास्टी के कुछ दिन बाद भी सौरव की तबीयत बिगड़ गई थी, तब भी उन्हें हॉस्पिटलाइज्ड किया गया था। इसके बाद से ही गांगुली लगातार काम कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल