न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक लाख रुपये की सुपारी देकर करवाया सास का मर्डर, बहू समेत चार गिरफ्तार

देहरादून जिले के डोईवाल ब्लॉक से एक हैरतअंगज मामला सामने आया है। प्राप्त समाचारों के अनुसार एक बहू अपनी सास से इतना परेशान हो गई कि उसने सुपारी देकर किराये के हत्यारों के हाथों अपनी सास का मर्डर करवा दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 07 Jun 2024 1:21:34

एक लाख रुपये की सुपारी देकर करवाया सास का मर्डर, बहू समेत चार गिरफ्तार

देहरादून। देहरादून जिले के डोईवाल ब्लॉक से एक हैरतअंगज मामला सामने आया है। प्राप्त समाचारों के अनुसार एक बहू अपनी सास से इतना परेशान हो गई कि उसने सुपारी देकर किराये के हत्यारों के हाथों अपनी सास का मर्डर करवा दिया। जांच के बाद पुलिस ने हत्यारोपी बहू समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

लालतप्पड़ के रेशम माजरी में सुपारी देकर सास की हत्या कराने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी बहू समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक सास की प्रताड़ना से आजिज आकर बहू ने पति के मैकेनिक वर्कशॉप में करने वाले कर्मचारी से सास की हत्या का सौदा एक लाख की सुपारी देकर किया था।

कर्मचारी ने 10-10 हजार रुपये देकर खुद के गांव के दो युवकों को हायर कर तकिये से मुंह दबवा कर सास की हत्या करवा दी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक घटना चार जून की रात करीब एक बजे की है।

पांच जून को लालतप्पड़ स्थित रेशम माजरी निवासी 55 साल की महिला कुलदीप कौर के बेटे जगदेव सिंह ने तहरीर दी। बताया कि उनकी मां 55 वर्षीय कुलदीप कौर की घर के आंगन में गला दबाकर हत्या कर दी गई है।

उसने अपने वर्कशॉप में काम करने वाले आवेश अंसारी और दो अज्ञात आरोपियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी आवेश अंसारी की धरपकड़ के साथ ही अन्य आरोपियों की पहचान के प्रयास में जुटी थी।

आवेश अंसारी उर्फ छोटू के साथ वारदात में संलिप्त आरोपियों की पहचान सोनू और राहुल के रूप में हुई। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी हरिद्वार स्थित लक्सर के ग्राम बसेड़ी के रहने वाले हैं। गुरुवार को दबिश देकर पुलिस ने उन्हें बसेड़ी के बस अड्डे से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी आवेश अंसारी ने बताया कि वह करीब सात महीने से जगदेव की वर्कशॉप पर मैकेनिक का काम कर रहा था। कुलदीप कौर ज्योति को प्रताड़ित करती थी। परेशान होकर ज्योति ने सास की हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी देना तय किया।

हत्या के लिए उसने गांव के ही सोनू और राहुल को 10-10 हजार रुपये में हायर किया। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि 24 वर्षीय बहू ज्योति को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत