न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tika Utsav: दूसरे दिन दी गई कोरोना वैक्सीन की 37 लाख से ज्यादा डोज

रविवार को शुरू हुए इस उत्सव में पहले दिन 27 लाख से ज्यादा कोविड-19 टीके की खुराक दी गई थी वहीं, दूसरे दिन यानी सोमवार को 37 लाख से अधिक खुराक दी गईं, जिससे देश में अभी तक दी गई टीके की कुल खुराकों की संख्या बढ़कर 10,82,92,423 हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Apr 2021 9:12:04

 Tika Utsav: दूसरे दिन दी गई कोरोना वैक्सीन की 37 लाख से ज्यादा डोज

देश में 11 से 14 अप्रैल के बीच ‘टीका उत्सव’ मनाया जा रहा है। रविवार को शुरू हुए इस उत्सव में पहले दिन 27 लाख से ज्यादा कोविड-19 टीके की खुराक दी गई थी वहीं, दूसरे दिन यानी सोमवार को 37 लाख से अधिक खुराक दी गईं, जिससे देश में अभी तक दी गई टीके की कुल खुराकों की संख्या बढ़कर 10,82,92,423 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश भर में सरकारी और निजी क्षेत्र में कई कार्यस्थल टीकाकरण केंद्र चालू हो गए हैं। मंत्रालय ने कहा, 'टीका उत्सव के दूसरे दिन, सोमवार रात 8 बजे तक टीके की 37 लाख से अधिक खुराक दी गईं। किसी भी दिन औसतन 45 हजार कोविड टीकाकरण केंद्र (CVC) क्रियाशील होते हैं। आज, 71 हजार सीवीसी परिचालन में थे जिसमें औसत 26 हजार की वृद्धि होने का संकेत है।'

अंतरिम आंकड़ों के अनुसार, देश में दी गई कोविड-19 टीके की खुराकों की कुल संख्या 10,82,92,423 है। इसमें पहली खुराक लेने वाले 90 लाख 32 हजार 665 स्वास्थ्यकर्मी (HCW) और दूसरी खुराक लेने वाले 55 लाख 56 हजार 375 एचसीडब्ल्यू शामिल हैं। साथ ही इसमें अग्रिम मोर्चे पर लगे 1,00,68,531 कर्मी भी शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है। इसके अलावा, 3,41,01,749 और 7 लाख 55 हजार 197 ऐसे लोग शामिल हैं जिनकी उम्र 45 से लेकर 59 वर्ष के बीच है और उन्होंने क्रमशः 1 और 2 खुराक ले ली है, जबकि 60 वर्ष से अधिक आयु के 4,16,45,168 और 22 लाख 41 हजार 173 व्यक्तियों ने क्रमशः पहली और दूसरी खुराक ली है। मंत्रालय ने कहा कि अस्थाई रिपोर्ट के अनुसार, 'देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के 87वें दिन सोमवार रात 8 बजे तक टीके की कुल 37 लाख 63 हजार 858 खुराक दी गईं। इनमें से 32 लाख 60 हजार 713 लाभार्थियों को पहली खुराक और 5,03,145 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।'

बता दे, कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में मुख्यमंत्रियों के साथ वार्ता में चार दिवसीय 'टीका उत्सव' का प्रस्ताव दिया था जिसकी शुरुआत ज्योतिबा फुले की जयंती से शुरू होकर बी आर आंबेडकर की जयंती तक चलनी है।

लगातार दूसरे दिन 1.60 लाख से ज्यादा मरीज मिले

आपको बता दे, सोमवार को देश में एक बार फिर 1.60 लाख से ज्यादा मरीज मिले. 96 हजार 727 ठीक हुए और 880 की मौत हो गई। एक दिन पहले रविवार को 1 लाख 59 हजार 914 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। देश में अब तक करीब 1.37 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.22 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 71 हजार 89 ने जान गंवाई है। एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में इस महीने 11 दिन में ही 6 लाख 78 हजार 519 की बढ़ोतरी हुई है। 1 अप्रैल को 5 लाख 80 हजार 387 एक्टिव केस थे, जो अब बढ़कर 12 लाख 58 हजार 906 हो गए हैं। सोमवार को इसमें 62,946 का इजाफा हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म