न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तिहाड़ जेल प्रशासन ने नहीं दी सुनीता को फेस-टू-फेस केजरीवाल से मिलने की इजाजत

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तिहाड़ जेल प्रशासन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 13 Apr 2024 1:38:32

तिहाड़ जेल प्रशासन ने नहीं दी सुनीता को फेस-टू-फेस केजरीवाल से मिलने की इजाजत

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तिहाड़ जेल प्रशासन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया तीन बार के दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की उनकी पत्नी की मुलाकात फेस-टू- फेस नहीं कराई जा रही। दोनों की मुलाकात कराते वक्त बीच में जंगला होता है, जबकि दिल्ली की जेल में खूंखार अपराधियों की मुलाकात भी बैरक में कराई जाती है।

संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मेरी मुलाकात होनी थी, लेकिन अचानक से मेल भेजकर उसे कैंसिल कर दिया जाता है। हवाला दिया कि सुरक्षा कारणों से मुलाकात को रद्द कर दिया गया, जबकि हम लोगों को 4152 टोकन नंबर जारी किया गया था। मैं दिल्ली का सांसद हूं, लेकिन मुझे भी मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। इसी जेल में सुब्रत राय व चंद्रा ब्रदर्स को बाकायदा बैठक करने की इजाजत थी, जिससे चाहते थे, उससे मिल सकते थे और कागजात भी साइन कर सकते हैं। सुब्रत राय को इंटरनेट और फोन कॉल तक की अनुमति दी गई थी।

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और उनके पूर्व निजी सचिव बिभव कुमार ने मंगलवार 9 अप्रैल को तिहाड़ जेल में 'आप' के नेता और दिल्ली के सीएम से मुलाकात की थी। तिहाड़ जेल में सुनीता की यह केजरीवाल के साथ उनकी पहली व्यक्तिगत मुलाकात थी। हालांकि, अब तक वह और परिवार के अन्य सदस्य मुख्यमंत्री केजरीवाल से वीडियो कॉल या फोन पर बात करते रहे हैं। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और उनके निजी सचिव बिभव कुमार तिहाड़ जेल के ‘मुलाकात जंगला’ में उनसे मिले थे। जेल प्रशासन ने उन्हें आधे घंटे के लिए मुलाकात की अनुमति दी थी।

जेल नियमों के अनुसार, एक कैदी सप्ताह में दो बार आगंतुकों से आमने-सामने या वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मिल सकता है। उन्हें बैठक से पहले ऐसे विजिटर्स के नाम बताने होते हैं। ‘मुलाकात जंगला’ एक लोहे की जाली है जो जेल के अंदर एक कमरे में होती है, जहां कैदी और विजिटर जाली के दोनों तरफ खड़े होकर एक-दूसरे से मुलाकात करते हैं।

गौरतलब है कि केजरीवाल को दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। वह इस समय न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल नंबर-2 में बंद हैं। शराब घोटाले का मामला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति तैयार करने और क्रियान्वित करने में कथित भ्रष्टाचार तथा मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है। इस पर विवाद बढ़ने के बाद संबंधित शराब नीति को बाद में रद्द कर दिया गया था। ईडी की दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा देने से दिल्ली हाईकोर्ट के इनकार के कुछ ही घंटे बाद ईडी ने केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। ईडी की हिरासत की अवधि समाप्त होने पर निचली अदालत में पेश किए जाने के बाद उन्हें 1 अप्रैल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था और वह इस समय तिहाड़ जेल में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी