न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : सड़क हादसे में चली गई तीन युवकों की जान, एक अन्य गंभीर घायल

पंजाब में राजपुरा-चंडीगढ़ मार्ग पर आज रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जिसमें तीन युवकों की जान चली गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 17 Oct 2021 9:43:36

पंजाब : सड़क हादसे में चली गई तीन युवकों की जान, एक अन्य गंभीर घायल

पंजाब में राजपुरा-चंडीगढ़ मार्ग पर आज रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जिसमें तीन युवकों की जान चली गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों की आयु करीब 20-22 वर्ष है। वे सभी राजपुरा के नजदीक एक शिक्षण संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। जनसुआ पुलिस चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि चारों युवक नजदीक के शिक्षण संस्थान में पढ़ते थे। इनमें तीन की मौत हो चुकी है, जबकि एक गंभीर घायल को जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा रविवार अल सुबह चार बजे हुआ। राजपुरा के अस्पताल में शवों को रखवा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक पंचकूला-चंडीगढ़ निवासी चार दोस्त कार पर शनिवार रात पटियाला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थान पर माथा टेककर रविवार सुबह वापस पंचकूला आ रहे थे। तभी गांव आलमपुर के पास उनकी कार, ट्रक से टकराकर सड़क हादसे का शिकार हो गई। कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मरने वाले तीनों युवक पंचकूला के रहने वाले थे। दो मृतक सेक्टर-9 और तीसरा सेक्टर-20 में रहता था। वहीं, कार सवार चौथा युवक चंडीगढ़ का रहने वाला था। पंचकूला सेक्टर-9 निवासी आकर्षित गोयल, यश मित्तल और सेक्टर-20 निवासी ईशान कालड़ा की मौत की पुष्टि हुई है।

वहीं, चंडीगढ़ के घायल हुनरपाल की हालत गंभीर बनी हुई है, उसका जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। हादसे के दौरान दो युवकों आकर्षित और यश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो घायलों ईशान कालड़ा व हुनरपाल को राजपुरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। इलाज के दौरान तीसरे युवक ईशान कालड़ा ने भी दम तोड़ दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार

चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल