Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

माया, रूबी और बॉबी, तालिबान से बचाकर इन तीन कुत्तों को भी लाया गया भारत

इसी बीच दूतावास में तैनात तीन खोजी कुत्तों को भी वापस भारत लाया गया है। इनका नाम माया, रूबी और बॉबी है। इनकी तस्वीरें भी जारी की गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Aug 2021 4:20:24

माया, रूबी और बॉबी, तालिबान से बचाकर इन तीन कुत्तों को भी लाया गया भारत

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद लोग देश छोड़ के जा रहे है। भारत द्वारा काबुल स्थित दूतावास से अपने राजदूत और कर्मचारियों को स्वदेश वापस लाया जा रहा है। भारत सरकार ने मंगलवार को काबुल में स्थित राजदूत रुदेंद्र टंडन और उनके भारतीय स्टाफ को वापस बुला लिया। वायुसेना का ग्लोबमास्टर C-17 एयरक्राफ्ट काबुल से 150 लोगों को लेकर करीब 11:15 बजे गुजरात के जामनगर पहुंचा। भारतीय राजदूत भी इसी विमान से आए। इसी बीच दूतावास में तैनात तीन खोजी कुत्तों को भी वापस भारत लाया गया है। इनका नाम माया, रूबी और बॉबी है। इनकी तस्वीरें भी जारी की गई हैं।

दरअसल, न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, मंगलवार को जब भारतीय वायुसेना के विमान के द्वारा भारतीय दल काबुल से भारत पहुंचा तो उसी दल के साथ तीनों कुत्तों को भी भारत लाया गया। फिलहाल उन्हें आईटीबीपी के छावला कैंप में रखा गया है। कमांडो की टुकड़ी के साथ माया, रूबी और बॉबी मंगलवार को गाजियाबाद के हिंडन वायुसेना अड्डे पर उतरे थे। ये तीनों भारतीय दूतावास की सुरक्षा में तैनात थे और उन्होंने कई बार वहां पर सुरक्षा अधिकारियों की सहायता भी की थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों ने कई बार काबुल में भारतीय दूतावास के पास विस्फोटक को सूंघकर पहचान की और दूतावास के भारतीय कर्मचारियों तथा अफगान कर्मचारियों की सहायता की है। इन तीनों कुत्तों को हरियाणा के पंचकुला में स्थित डॉग ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षित किया गया है। आईटीबीपी के अनुसार तीनों कुत्ते जब भारतीय जमीन पर पहुंचे तो काफी खुश नजर आ रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
डाक विभाग को आधुनिक बनाने के लिए 2,632 करोड़ रुपये मंजूर, पोस्ट ऑफिस सेवाओं में होगा सुधार
डाक विभाग को आधुनिक बनाने के लिए 2,632 करोड़ रुपये मंजूर, पोस्ट ऑफिस सेवाओं में होगा सुधार
अक्षय कुमार का खुलासा: 8 घंटे काम करने की शर्त के कारण बड़े प्रोड्यूसर नहीं देते फिल्में
अक्षय कुमार का खुलासा: 8 घंटे काम करने की शर्त के कारण बड़े प्रोड्यूसर नहीं देते फिल्में
मणिरत्नम की 'Inji Vellam' का पहला गाना 'Aachi Aachi' रिलीज, साई पल्लवी के नए लुक ने खींचा ध्यान
मणिरत्नम की 'Inji Vellam' का पहला गाना 'Aachi Aachi' रिलीज, साई पल्लवी के नए लुक ने खींचा ध्यान
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
कुंडली में कौन-सा भाव बताता है धन और विवाह का योग? समझें सभी 12 भावों का अर्थ
कुंडली में कौन-सा भाव बताता है धन और विवाह का योग? समझें सभी 12 भावों का अर्थ
बढ़ती उम्र में मांसपेशियां कमजोर क्यों होने लगती हैं? जानें सरकोपेनिया के लक्षण और बचाव के तरीके
बढ़ती उम्र में मांसपेशियां कमजोर क्यों होने लगती हैं? जानें सरकोपेनिया के लक्षण और बचाव के तरीके
astrology