न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड : फॉर्च्यूनर गाड़ी में लगाया जा रहा था आईपीएल पर सट्टा, गूगल की मदद से लगवाते ऑनलाइन

उत्तराखंड के रुड़की में पुलिस ने कारवाई करते हुए तीन को गिरफ्तार किया हैं जो फॉर्च्यूनर गाड़ी में आईपीएल पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने तीनों के पास से हजारों की नकदी, मोबाइल और सट्टा पर्ची भी बरामद की है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Apr 2021 8:39:32

उत्तराखंड : फॉर्च्यूनर गाड़ी में लगाया जा रहा था आईपीएल पर सट्टा, गूगल की मदद से लगवाते ऑनलाइन

आईपीएल की शुरुआत के बाद से ही सट्टेबाजी का खेल जोरों पर हैं। पुलिस लगातार कारवाई कर सट्टेबाजों पर नकेल कस रही हैं। इस कड़ी में उत्तराखंड के रुड़की में पुलिस ने कारवाई करते हुए तीन को गिरफ्तार किया हैं जो फॉर्च्यूनर गाड़ी में आईपीएल पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने तीनों के पास से हजारों की नकदी, मोबाइल और सट्टा पर्ची भी बरामद की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस इनके संपर्क में रहने वालों को चिह्नित कर रही है।

रविवार की रात गंगनहर कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस बीच मुखबिर ने सूचना दी कि रामनगर-सलेमपुर रोड किनारे एक फॉर्च्यूनर गाड़ी खड़ी है, जिसमें तीन लोग आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को घेर लिया और तीनों को नीचे उतार लिया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो 54200 रुपये, छह मोबाइल और सट्टा पर्ची बरामद हुई। पुलिस तीनों आरोपियों को गाड़ी सहित कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि आईपीएल मैच में सट्टा लगाते विशाल कथूरिया निवासी आवास विकास कालोनी, रुड़की, जुल्फिकार निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, रुड़की और कुर्बान निवासी मदरसे वाली गली, रामपुर, रुड़की को गिरफ्तार किया है।

गूगल क्रोम पर आईडी बनाकर लगवाते थे सट्टा

पुलिस पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह गूगल क्रोम पर सट्टा खेलने वालों की आईडी बनवाते थे। इसके बाद गूगल क्रोम में ऑनलाइन सट्टा लगवाते थे। तीनों ने बताया कि सट्टा लगाने वाले मोबाइल पर संपर्क में रहते हैं। साथ ही किस टीम पर कितना लगाना है, यह सब पल-पल अपडेट होता रहता था। बताया कि बीच-बीच में वह अपनी गाड़ी की लोकेशन बदलते रहते थे ताकि पुलिस उन्हें पकड़ न सके। तीनों ने बताया कि वह ऑनलाइन सट्टे में मोटा मुनाफा कमाने के लिए लोगों को सट्टा खिलवाते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती