न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश : 23 जिंदा लोगों को मृत बता आर्थिक सहायता लेने का मामला आया सामने, निकाले लाखों रूपये, तीन कर्मचारी निलंबित

छिंदवाड़ा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं जिसमें 23 जिंदा लोगों को मृत बता उनके नाम पर आर्थिक सहायता ली गई और लाखों रूपये निकाल लिए गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 30 Aug 2021 8:09:07

मध्यप्रदेश : 23 जिंदा लोगों को मृत बता आर्थिक सहायता लेने का मामला आया सामने, निकाले लाखों रूपये, तीन कर्मचारी निलंबित

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं जिसमें 23 जिंदा लोगों को मृत बता उनके नाम पर आर्थिक सहायता ली गई और लाखों रूपये निकाल लिए गए। इस मामले में तीन कर्मचारी निलंबित किए गए हैं। दरअसल, कोरोना से मरने वालों को राज्य सरकार की ओर से 2-2 लाख रुपये आर्थिक सहायता के तौर पर दी जा रही है। पंचायत विभाग के कर्मचारियों ने गांव के 23 जिंदा लोगों को कागजों में मृत दिखाकर उनके नाम पर राशि निकाल ली है। इस घटना के बाद जीवित लोगों ने पंचायत विभाग के दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। भ्रष्टाचार का खुलासा होने के बाद गांव के लोगों ने ग्राम पंचायत के सचिव और जनपद पंचायत के सीईओ पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। 23 जीवित लोगों ने अपने जिंदा होने के दस्तावेज भी पुलिस के सामने सौंपे हैं।

जिले के बोहनाखेड़ी गांव में घोटाले का यह मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत सचिव राकेश चंदेल, ग्राम रोजगार सहायक संजय चौरे एवं पंचायत समन्वय अधिकारी सुनील अंधवां पर गबन करने का आरोप है। हैरानी की बात है कि इतने बड़े घोटाले की जानकारी आलाधिकारियों को भी नहीं लगी। तीनों निलंबित कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने बोहनाखेड़ी में 23 जीवित व्यक्तियों के मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाकर राशि निकालने के मामले को गंभीरता से लिया है और कलेक्टर से विस्तृत जांच कराकर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी मंत्री पटेल ने कहा कि जीवित व्यक्तियों के फर्जी तरीके से मृत्यु प्रमाण पत्र बनना और उनके नाम पर राशि निकालना न केवल चिंताजनक है, बल्कि आपत्तिजनक और नियम विरुद्ध है। प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर से पूरे जिले में जांच कराने की मांग की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री