न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : बेकाबू ट्रक ने सवारी उतार रही बस को पीछे से मारी टक्कर, तीन की मौत, 14 घायल

पानीपत में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जहां खादी आश्रम के सामने फ्लाईओवर पर सवारी उतार रही निजी बस को पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 01 Aug 2021 7:11:58

हरियाणा : बेकाबू ट्रक ने सवारी उतार रही बस को पीछे से मारी टक्कर, तीन की मौत, 14 घायल

हरियाणा के पानीपत में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जहां खादी आश्रम के सामने फ्लाईओवर पर सवारी उतार रही निजी बस को पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस ग्रिल तोड़कर सर्विस रोड पर पहुंची और बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी और बस में फंसे घायलों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। नेशनल हाईवे पर बस रोककर लोगों की जान को खतरे में डालने की वजह से आरोपी बस चालक और बस में टक्कर मारने वाले आरोपी ट्रक चालक दोनों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटनाक्रम के अनुसार निजी बस चालक दलबीर सिंह आजमगढ़, फैजाबाद, सुलतानपुर और जौनपुर से करीब 50 सवारियां लेकर पंजाब के लुधियाना के लिए चला था। वह सुबह छह बजे पानीपत पहुंचा और दो सवारियों को उतारने के लिए खादी आश्रम के सामने बस रोकी। इसी बीच पीछे आ रहे एक ट्रक चालक ने खड़ी बस में टक्कर मार दी। बस में सवार 50 लोगों में से 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लोगों की मदद से सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक की रोहतक पीजीआई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इसके अलावा 14 अन्य घायलों में से सात लोगों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों और एंबुलेंस की मदद से एक-एक कर कुल 17 घायल लोगों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने यूपी के जिला कुशीनगर निवासी राहुल (17) पुत्र छोटे लाल, आजमगढ़ निवासी संगीता (18) पुत्री हनर को मृत घोषित कर दिया। वहीं आजमगढ़ निवासी पिंटू लाल (21) की रोहतक पीजीआई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इसके अलावा डॉक्टर ने सात लोगों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?