न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : कंचे खेलने के दौरान ढही कच्ची दीवार, तीन बच्चों की मौत, दो घायल

सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसा देखने को मिला जहां कंचे खेलने के दौरान कच्ची दीवार ढह गई और तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 07 Sep 2021 6:08:55

उत्तरप्रदेश : कंचे खेलने के दौरान ढही कच्ची दीवार, तीन बच्चों की मौत, दो घायल

उत्तरप्रदेश के अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसा देखने को मिला जहां कंचे खेलने के दौरान कच्ची दीवार ढह गई और तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। एक बालिका को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया। यह हादसा उस समय हुआ जब सभी बच्चे कंचा खेल रहे थे। बच्चों की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। जिलाधिकारी अमेठी अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह व सीएमओ अमेठी डॉ. आशुतोष दुबे मौके पर पहुंचे। डीएम व एसपी ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनको ढांढ़स बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

मोहनगंज थाना क्षेत्र के टोडरपुर मजरे जमुरवां गांव निवासी रामदीन की कच्ची दीवार के पास बच्चे कंचा खेल रहे थे। जर्जर दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। इससे पांच बच्चे मलबे में दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और बच्चों को मलबे से बाहर निकालकर सीएचसी तिलोई पहुंचाया। सीएचसी तिलोई में दिव्यांशी (5) पुत्री राजेश, सत्यम (12) पुत्र शिवराज, वंश (7) पुत्र श्यामलाल की मौत हो गई। इसके अलावा शिवा (11) को मामूली चोटें आई जबकि गंभीर रूप से घायल आंशी (10) को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया। सीएचसी के डॉ. अभिषेक शुक्ला ने बताया कि हादसे में तीन बच्चों की मौत हुई है जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं। जानकारी होने पर डीएम व एसपी ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए सरकारी मदद का भरोसा दिलाया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल

'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!

Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल