Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश को आँख दिखाने वाले अब आटे के लिए भटक रहे हैं: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव प्रचार में जुटे लगातार रैलियां कर रहे हैं और जनता को संबोधित करके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए वोट मांग रहे हैं

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 07 Apr 2024 2:25:06

देश को आँख दिखाने वाले अब आटे के लिए भटक रहे हैं: मोदी

नवादा (बिहार)। राजस्थान में लोकसभा चुनाव की रैली को सम्बोधित करने के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के नवादा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए एक बार फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव प्रचार में जुटे लगातार रैलियां कर रहे हैं और जनता को संबोधित करके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस पर निशाना साधने के साथ-साथ उन्होंने इस बार पाकिस्तान को भी अपने निशान पर लिया। पीएम मोदी ने कहा, मोदी ने गारंटी दी थी कि देश को आंख दिखाने वालों को सबक सिखाएंगे। देश को जो पहले आंख दिखाते थे, अब वे आटे के लिए भटक रहे हैं।

पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के धारा 370 के बयान पर कहा, "कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मोदी राज्स्थान में आकर जम्मू कश्मीर की बात करते हैं। टुकडे-टुकडे गैंग के लोग ऐसी बात करते हैं। शहीदों का अपमान हम लोग सह नहीं सकते।" दरअसल बीते दिन शनिवार (06 अप्रैल) को जयपुर में कांग्रेस के घोषणापत्र जारी होने के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी की गारंटी, चीन और पाकिस्तान समेत कई मुद्दों को लेकर पीएम मोदी को निशाने पर लिया था।

उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे को निशाने पर लेते हुए आगे कहा, "मोदी की गारंटियां इंडी गठबंधन को पसंद नहीं आ रही हैं। इंडी गठबंधन के एक बहुत बड़े नेता ने कहा है कि मोदी जो आपको गारंटी देता है, उस पर बैन लगना चाहिए। ये लोग कहते हैं, मोदी का गारंटी देना ही गैर-कानूनी है। अरे, इतने डर गए हो क्या? मोदी की गारंटी से घबरा रहे हो क्या?"

उन्होंने कहा, "मोदी गारंटी इसलिए देता है, क्योंकि उसके पास गारंटी पूरी करने का माद्दा है, साफ नीयत है। मोदी गारंटी इसलिए देता है क्योंकि वो गारंटी पूरी करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करता है।
कांग्रेस पर अपना हमला जारी रखते हुए पीएम मोदी ने कहा, "इंडी गठबंधन का मतलब देश विरोधी का ठिकाना। इंडी गठबंधन के भारत विभाजन की बात करते हैं। कांग्रेस के घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप दिखती है। कांग्रेस ने घोषणापत्र नहीं तुष्टिकरण पत्र जारी किया है। सनातन धर्म की खिलाफत करने वालों को बिहार माफ नहीं करेगा। इंडिया गठबंधन के नेता ने बयान दिया है कि वो दक्षिण भारत को अलग कर देंगे। इंडिया गठबंधन वाले चुप हैं। कांग्रेस के घोषणापत्र का मतलब तुष्टीकरण है।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका