न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीलंकाई ऑलराउंडर थिसारा परेरा ने किया कमाल, जड़े एक ओवर में छह छक्के #VIDEO

श्रीलंकाई ऑलराउंडर थिसारा परेरा ने एक पेशेवर क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान किया और एक ही ओवर में छह छक्के जड़ डाले।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Mar 2021 8:18:57

श्रीलंकाई ऑलराउंडर थिसारा परेरा ने किया कमाल, जड़े एक ओवर में छह छक्के #VIDEO

जब भी कभी एक ओवर में छह छक्कों की बात आती हैं तो सभी के मन में युवराज की वह अंतर्राष्ट्रीय पारी सामने आ जाती हैं। लेकिन ऐसा ही कमाल अब श्रीलंकाई ऑलराउंडर थिसारा परेरा ने एक पेशेवर क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान किया और एक ही ओवर में छह छक्के जड़ डाले। यह कारनाम रविवार को पनागोडा में सैन्य मैदान में चल रहे मेजर क्लब्स लिमिटेड ओवर लिस्ट ए टूर्नामेंट के दौरान हुआ। परेरा अब एक ओवर में छह छक्के जड़ने वाले पहले श्रीलंकाई क्रिकेटर बन गए हैं। यही नहीं वह श्रीलंका की तरफ से लिस्ट ए में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

परेरा ब्लूमफील्ड क्रिकेट एवं एथलेटिक क्लब के खिलाफ मैच में श्रीलंकाई आर्मी की कप्तानी कर रहे थे। वह पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और तब 20 गेंदों का खेल बाकी था। इसके बाद ताबड़तोड़ पारी खेली और छह छक्के के साथ 13 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए। परेरा ने पारी में आठ छक्के जड़े थे और यह पारी किसी श्रीलंकाई का लिस्ट ए में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी है। पूर्व श्रीलंकाई ऑलराउंडर कौशल्या वीररत्ने ने 2005 में 12 गेंद में अर्धशतक जड़ा था।

परेरा इस तरह पेशेवर क्रिकेट में यह उपलब्धि अपने नाम करने वाले नौंवे क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले गारफील्ड सोबर्स, रवि शास्त्री, हर्शल गिब्स, युवराज सिंह, रॉस वाइटले, हजरतुल्लाह जजई, लियो कार्टर और हाल में कीरोन पोलार्ड ऐसा कर चुके हैं। परेरा अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में श्रीलंका के लिए छह टेस्ट, 166 वनडे और 64 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी

निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती