न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर दे सकती है दस्तक, दोबारा बंदिशें लगाने पर विचार कर रही उद्धव सरकार

विशेषज्ञों का मानना है कि गणेश चतुर्थी जैसे त्योहारों के बाद कोरोना मामलों में उछाल देखने को मिल सकता है। इसलिए अब महाराष्ट्र सरकार वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Sep 2021 11:18:18

महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर दे सकती है दस्तक, दोबारा बंदिशें लगाने पर विचार कर रही उद्धव सरकार

देश में कुछ दिनों की मामूली राहत के बाद एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे है। बीते 24 घंटे में देश में 47 हजार 92 नए मामले आए हैं। वहीं, करीब 500 मरीजों ने संक्रमण के कारण अपनी जान भी गंवाई है। महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहरे के आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में राज्य में कोरोना प्रतिबंध एक बार फिर लौट सकते हैं। दरअसल, विशेषज्ञों का मानना है कि गणेश चतुर्थी जैसे त्योहारों के बाद कोरोना मामलों में उछाल देखने को मिल सकता है। इसलिए अब महाराष्ट्र सरकार वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। हालांकि यह प्रतिबंध तुरंत लागू नहीं किए जाएंगे लेकिन 10 सितंबर से शुरू होने वाले गणेश उत्स के बाद नाइट कर्फ्यू और दूसरे प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

राज्य सरकार का कहना है कि 15 सितंबर से लेकर अक्टूबर के पहले सप्ताह के बीच कोविड -19 मामलों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक यह तीसरी लहर की शुरुआत हो सकती है। दो सप्ताह पहले गतिविधियों के खुलने और त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ से दैनिक मामलों में वृद्धि होने की उम्मीद है। वर्तमान में एक दिन में लगभग 4,800 मामले देखे जा रहे हैं। बुधवार को, राज्य में 4,456 नए कोविड -19 मामले और 183 ताजा मौतें दर्ज कीं गईं। वहीं मुंबई में बुधवार को 415 संक्रमण के मामले सामने आए जो पहले से ज्यादा हैं। 44 दिनों में आने वाले ये सबसे अधिक मामले हैं।

मुंबई के अभिभावक मंत्री असलम शेख ने कहा कि अगर मामले में उल्लेखनीय वृद्धि हुई तो सितंबर के अंत तक प्रतिबंध फिर से लगाए जा सकते हैं। टास्क फोर्स के अनुसार, सितंबर के अंत तक मामले बढ़ सकते हैं और इसके लिए प्रतिबंधों को फिर से शुरू करने की आवश्यकता हो सकती है। अगर लोग कोविड-19 के उचित व्यवहार का सख्ती से पालन करते हैं, तो मामलों की संख्या में वृद्धि नहीं होगी। मुख्यमंत्री द्वारा अगले कुछ दिनों में राज्य द्वारा नियुक्त डॉक्टरों और स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अधिकारियों की टास्क फोर्स के साथ समीक्षा बैठक करने की उम्मीद है ताकि मामलों में वृद्धि की संभावना के मद्देनजर कदमों पर चर्चा की जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?