न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज से बदल गए सिम कार्ड से लेकर UPI ID सहित ये नियम, कमर्शियल गैस की कीमतों में हुआ इजाफा, पड़ेगा आम आदमी की जेब पर असर

आज से वर्ष 2023 का आखिरी महीना दिसम्बर शुरू हुआ है और इस महीने भी कई सरकारी नियमों में बदलाव किया गया है। इन बदलावों में सिम कार्ड, जीवन प्रमाण पत्र, यूपीआई आईडी, रेगलिया क्रेडिट कार्ड सहित कई नियमों में बदलाव किया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 01 Dec 2023 1:48:31

आज से बदल गए सिम कार्ड से लेकर UPI ID सहित ये नियम, कमर्शियल गैस की कीमतों में हुआ इजाफा, पड़ेगा आम आदमी की जेब पर असर

नई दिल्ली। महीने की पहली तारीख को सरकार द्वारा कई नियमों में बदलाव किया जाता है। इन बदलावों का असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है। आज से वर्ष 2023 का आखिरी महीना दिसम्बर शुरू हुआ है और इस महीने भी कई सरकारी नियमों में बदलाव किया गया है। इन बदलावों में सिम कार्ड, जीवन प्रमाण पत्र, यूपीआई आईडी, रेगलिया क्रेडिट कार्ड सहित कई नियमों में बदलाव किया गया है।

UPI ID हो जाएगी बंद

दिसंबर से UPI ID बंद होने जा रही है। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने सभी पेमेंट एप को निर्देश दिया है कि जिनकी UPI ID बीते एक साल से एक्टिव नहीं उन्हें तुरंत बंद कर दिया जाए। यह आदेश एक दिंसंबर 2023 से लागू हो गया है। ऐसी आईडीज़ पर इनवर्ड ट्रांजैक्शन नहीं हो पाएगा यानी फंड नहीं आ पाएगा, लेकिन पेमेंट कर सकेंगे।

क्रेडिट कार्ड के निमय में बदलाव

एचडीएफसी बैंक ने अपने रेगेलिया क्रेडिट कार्ड में कुछ नियम बदले है। इसमें लाउंज एक्सेस के लिए खर्चों की लिमिट बढ़ा दी है। अब लाउंज एक्सेस करने के लिए यूजर्स को एक तिमाही में कम से कम 1 लाख रुपये खर्च करना होगा। इसके अलावा वाउचर क्लेम करने के लिए यूजर को स्मार्ट बाई पे और लाउंज बेनेफिट पर जाकर क्लेम डालना अनिर्वाय कर दिया गया है।

पेंशन हो जाएगी बंद

पेंशन से जुड़ा भी बड़ा बदलाव हुआ है। 80 साल से ज्यादा के रिटायर नागरिकों को 30 नवंबर तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कराना था। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया है तो उनकी पेशन रूक जाएगी। हालांकि अगले साल 31 अक्टूबर से पहले सर्टिफिकेट जमा करवा सकते है। इसके बाद पेंशन फिर से शुरू कर दी जाएगी और बकाया भी मिल जाएगी।

सिम कार्ड खरीदने और बेचने में बदलाव

दिसंबर की पहली तारीख से देश में सिम कार्ड को खरीदने और बेचने से जुड़े नए नियम लागू हो रहे हैं। पहले सिम खरीदना और बेचना बहुत आसान था। लेकिन अब नियम सख्त कर दिए गए है। पहले लोग एक आईडी पर कई सिम एक साथ खरीद लेते थे, लेकिन अब 1 दिसंबर से एक आईडी पर लिमिटेड संख्या में ही सिम खरीद सकेंगे। इसके अलावा सिम कार्ड बेचने वालों को रजिस्ट्रेशन कराने और सिस्टम में शामिल होने से पहले KYC प्रोसेस पूरा करना अनिर्वाय हो गया है।

बैंक भरेगा पेनल्टी

आरबीआई के नए नियमों के अनुसार अगर किसी कस्टमर ने लोन के लिए अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को बैंक में जमा करके सारे पेपर वर्क पूरे कर लिए हैं। इसके बाद भी बैंक उसके कागजों को लौटाने में समय लगा रहा है, तो बैंक को भी पेनल्टी भरनी पड़ेगी। यह नियम एक दिसंबर से लागू होने जा रहा है।

LPG गैस सिलेंडर की कीमत

हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती है। 1 नवंबर को भी उसने 19 किलो के कमर्शियल गैस की कीमतों में इजाफा किया था। आज 1 दिसम्बर को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 21 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद अब दिल्ली में 19 किलो वाला गैस सिलेंडर बढ़कर 1796.50 रुपये हो गया है। इससे पिछले महीने एलपीजी गैस के दाम 1775.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर थे। आम रसोई गैस सिलेंडर के दाम में ना तो राहत मिली है और ना ही कोई बदलाव किया गया है। सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स