न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

4 जून के बाद शेयर बाजार में आएगी तेजी, अभी से खरीददारी कर लो: अमित शाह

शेयर बाजार में बीते कुछ दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है और सेंसेक्स-निफ्टी लगातार टूटते जा रहे हैं। सोमवार को खुलने के साथ ही शेयर मार्केट क्रैश हो गया। सेंसेक्स 700 अंक, तो निफ्टी 200 अंक तक फिसल गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 13 May 2024 4:42:27

4 जून के बाद शेयर बाजार में आएगी तेजी, अभी से खरीददारी कर लो: अमित शाह

नई दिल्ली। शेयर बाजार में बीते कुछ दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है और सेंसेक्स-निफ्टी लगातार टूटते जा रहे हैं। सोमवार को खुलने के साथ ही शेयर मार्केट क्रैश हो गया। सेंसेक्स 700 अंक, तो निफ्टी 200 अंक तक फिसल गया। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या बाजार के बिखरने के पीछे इलेक्शन का कोई कनेक्शन है? इसे लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बड़ा बयान दिया है और कहा है शेयर बाजार में चल रही गिरावट को चुनावों से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

एक इंटरव्यू के दौरान देश के गृहमंत्री अमित शाह ने शेयर बाजार में जारी गिरावट को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि 4 जून 2024 के बाद स्टॉक मार्केट में तेजी आने वाली है। गौरतलब है कि सातों चरणों की वोटिंग के बाद 4 जून को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

गृह मंत्री अमित शाह ने शेयर बाजार में जारी उथल-पुथल के पीछे का कारण तमाम तरह की अफवाहों को बताया है। शेयर बाजार में आने वाली गिरावट को चुनावों से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है।

गृह मंत्री अमित शाह ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब शेयर बाजार टूटा है। इससे पहले भी ने 16 बार गोते लगाए हैं, ऐसे में इसे चुनाव के साथ जोड़ना नहीं चाहिए। अफवाहों के कारण ऐसा हुआ है, तो 4 जून के पहले आप अपनी खरीद कर लीजिए, क्योंकि बाजार में तेजी आने वाली है।

अमित शाह ने बाजार में तेजी का अनुमान लगाते हुए इसके पीछे की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा कि जब भी देश में स्थिर सरकार आती है, तो बाजार में उछाल आता है और हमारी सीटें 400 के पार जाने वाली हैं, फिर मोदी सरकार आएगी और साथ ही मार्केट में तेजी भी देखने को मिलेगी। हमेशा ऐसा ही हुआ है।

इस बीच सोमवार को शेयर बाजार ने गिरावट के साथ ओपनिंग की और देखते ही देखते धड़ाम हो गया। बाजार में कारोबारी के शुरुआती दो घंटों में BSE Sensex 700 अंक से ज्यादा फिसलकर 72,000 के नीचे आ गया, तो नहीं NSE Nifty भी 216 अंक तक टूट गया।

फिलिप कैपिटल ने बाजार और इसके इलेक्शन कनेक्शन को लेकर एक नोट जारी किया है और इसमें कहा है कि अगर भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए बहुप्रचारित 400 से ज्यादा सीटें जीतने का अपना लक्ष्य हासिल कर लेता है, तो शेयर मार्केट में जोरदार तेजी आएगी। वहीं अगर एनडीए 300-330 सीटें जीतती है और इसका असर बाजार में गिरावट के रूप में दिखता है, तो हम इसे खरीदारी के अवसर के रूप में लेंगे।

नोट में कहा गया कि पहले तीन चरणों में मतदान थोड़ा कम रहा है, हालांकि यह कुछ निर्वाचन क्षेत्रों के परिणामों को प्रभावित कर सकता है, लेकिन इससे भाजपा के सत्ता में लौटने के व्यापक रूप से अपेक्षित परिणाम पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं है।

Mirae Asset Capital Markets को भी उम्मीद है कि शेयर बाजार में तेजी देखने को मिलेगी। मिरे के नोट में कहा गया है कि अगर हम 2019 के घोषणापत्र और मोदी सरकार (Modi Govt) द्वारा पहले 100 दिनों में किए गए कार्यों को जोड़ते हैं, तो हमें बहुत सारे कनेक्शन मिलते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी