न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : घर में फंदा लगाकर युवक ने दे दी अपनी जान, नौकरी जाने के बाद से था डिप्रेशन का शिकार

बताया गया कि नौकरी जाने के बाद से युवक डिप्रेशन का शिकार था। घटना की वजह युवक की नौकरी नहीं होने से पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद बताई जा रही है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Jul 2021 10:23:18

उत्तरप्रदेश : घर में फंदा लगाकर युवक ने दे दी अपनी जान, नौकरी जाने के बाद से था डिप्रेशन का शिकार

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में मंगलवार की शाम तब सनसनी मच गई जब एक युवक ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना गोरखनाथ इलाके के शास्त्रीपुरम कॉलोनी की है। बताया गया कि नौकरी जाने के बाद से युवक डिप्रेशन का शिकार था। घटना की वजह युवक की नौकरी नहीं होने से पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई है। परिवार में रवि के अलावा माता- पिता, उसका एक अन्य भाई, पत्नी और एक चार साल का बेटा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शास्त्रीपुरम कॉलोनी के रहने वाले रेलवे कर्मचारी हरि प्रसाद मिश्रा के दो बेटे हैं। छोटा बेटा रवि प्रकाश उर्फ राम (34) दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता था। कोरोना कफ्र्यू के दौरान नौकरी छूट जाने के बाद वह घर आ गया था। आसपास के लोगों के मुताबिक कई महीनों से जॉब नहीं होने के कारण पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। इस वजह से वह डिप्रेशन में भी चल रहा था।

सोमवार को भी रवि प्रकाश का उसकी पत्नी से विवाद हो गया। पति से विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी। तभी से वह काफी परेशान था। इस बीच मंगलवार को रवि पूरे दिन अपने घर के कमरे में ही था। काफी देर बीत जाने के बाद जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो शाम करीब 7:30 बजे रवि की मां उसे बुलाने कमरे में गई। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो रवि फंदे से लटका हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका

तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील

गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’

गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई

पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा

एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत

iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद

काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात