न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सांसदों पर लटकी सदस्यता जाने की तलवार, 16 तारीख से पहले करना है निर्णय संसद या विधानसभा

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने विधायकी के लिए सर्वाधिक तादाद में अपने सांसदों को मैदान में उतारा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 05 Dec 2023 9:33:46

सांसदों पर लटकी सदस्यता जाने की तलवार, 16 तारीख से पहले करना है निर्णय संसद या विधानसभा

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने विधायकी के लिए सर्वाधिक तादाद में अपने सांसदों को मैदान में उतारा था। इनमें से कई ने विधानसभा का चुनाव जीत लिया है। अब इन सांसदों पर संसद सदस्यता जाने की तलवार लटकने लगी है। इन सांसदों को आने वाले 12 दिनों में इस बात का निर्णय करना है कि वे संसद में रहना चाहते हैं या विधानसभा में। भारतीय जनता पार्टी के अलावा राजस्थान से आरएलपी के सदस्य हनुमान बेनीवाल पर भी यह तलवार लटक रही है। उन्होंने भी विधानसभा का चुनाव जीत लिया है।

भारतीय जनता पार्टी ने इस बार पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में 21 सांसदों को भी विधानसभा चुनाव का टिकट दिया था। इसमें में से 13 सांसदों ने विधायकी का चुनाव जीत लिया है। इसके साथ ही इन सभी पर दोहरी सदस्यता का खतरा मंडराने लगा है। नियम के अनुसार किसी भी दूसरे सदन का चुनाव जीतने के 14 दिन के भीतर एक सदन से इस्तीफा देना पड़ता है। ऐसे में इन 13 सांसदों की या तो विधायकी जाएगी या फिर सांसदी। 14 दिनों की गिनती 3 दिसंबर से ही होगी। लोकसभा के पूर्व महासचिव पीडीटी अचारी ने बताया कि 14 दिन के अंदर अगर किसी ने स्वेच्छा से दोनों सदनों में से किसी एक को नहीं चुना तो संसद की सदस्यता गंवानी पड़ेगी।

लोकसभा का नियम

संविधान के अनुच्छेद 101(2) के अनुसार अगर कोई लोकसभा का सदस्य विधानसभा का चुनाव जीत जाता है तो नोटिफिकेशन के 14 दिन के भीतर किसी एक सदन से इस्तीफा देना होता है। किसी विधानसभा सदस्य पर लागू होता है। ऐसा नहीं करने पर उसकी लोकसभा सदस्यता चली जाती है।

राज्यसभा का नियम

संविधान के अनुच्छेद 101(1) और रिप्रेजेंटेटिव्स ऑफ पीपुल्स एक्ट की धारा 68(1) के अनुसार कोई लोकसभा सदस्य भी राज्यसभा सदस्य भी बनता है तो उसे नोटिफिकेशन जारी होने के 10 दिन के भीतर एक सदन से इस्तीफा देना होगा। ऐसा नहीं करने पर भी लोकसभा की सदस्यता चली जाएगी।

दो सीट पर जीते तो ये नियम

संविधान की लोकसभा नियम के अनुसार दो लोकसभा सीट पर अगर कोई चुनाव जीत जाता है तो 14 दिन के भीतर इस्तीफा देना होगा। यही बात विधानसभा चुनाव पर भी लागू होती है।

राजस्थान में जीते पांच सांसद

भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अलवर से सांसद बाबा बालक नाथ, राजसमंद से सांसद दीया कुमारी और राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा को मैदान में उतारा था। अजमेर से सांसद भागीरथ चौधरी, झुंझुनू से सांसद नरेंद्र कुमार, जालौर से सांसद देवजी पटेल चुनाव हार गए। आरएलपी के सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी विधानसभा में जीत दर्ज की है।

मध्यप्रदेश में छह सांसद और छत्तीसगढ़ में तीन सांसद जीते

मध्यप्रदेश में नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह, रीति पाठक, गणेश सिंह को टिकट दिया था। यहां सिर्फ फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार गए। छत्तीसगढ़ में गोमती साय, रेणुका सिंह, अरुण साव ने विधानसभा में जीत दर्ज की। यहां सिर्फ विजय बघेल चुनाव हार गए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स