न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शेयर बाजार को लगा तगड़ा झटका, निवेशकों के 20 लाख करोड़ डूबे

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार के सत्र में सुबह 9:35 बजे तक बीएसई का मार्केट कैप 406 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को छू गया, जो कि सोमवार को बाजार बंद होने पर 426 लाख करोड़ रुपये पर था। भारतीय बाजार मंगलवार को बड़ी गिरावट के साथ खुले थे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 2,713 अंक या 3.55 प्रतिशत और निफ्टी 838 अंक या 3.65 प्रतिशत फिसल गया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 04 Jun 2024 11:39:11

शेयर बाजार को लगा तगड़ा झटका, निवेशकों के 20 लाख करोड़ डूबे

मुंबई । एग्जिट पोल के उलट मंगलवार को लोकसभा चुनाव की मतगणना के दिन एनडीए और 'इंडिया' गठबंधन में कांटे की टक्कर के बीच भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के शुरुआती 20 मिनट में ही निवेशकों के करीब 20 लाख करोड़ रुपये डूबे गए।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार के सत्र में सुबह 9:35 बजे तक बीएसई का मार्केट कैप 406 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को छू गया, जो कि सोमवार को बाजार बंद होने पर 426 लाख करोड़ रुपये पर था। भारतीय बाजार मंगलवार को बड़ी गिरावट के साथ खुले थे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 2,713 अंक या 3.55 प्रतिशत और निफ्टी 838 अंक या 3.65 प्रतिशत फिसल गया था।

हालांकि, बाजार में बाद में रिकवरी देखने को मिली है। सुबह 10:18 बजे तक सेंसेक्स 1,459 अंक या 1.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,009 अंक पर और निफ्टी 448 अंक या 1.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,815 अंक पर था।

बाजार में उतार-चढ़ाव दर्शाने वाला इंडिया विक्स 15.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24.24 अंक पर है।

सबसे ज्यादा गिरावट अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में देखने को मिल रही है। कल बाजार में जितनी तेजी आई थी, उतनी ही बड़ी गिरावट का दौर आज जारी है।

सुबह साढ़े 9 बजे निफ्टी में करीब 600 अंकों की दर्ज की गई, जबकि बैंक निफ्टी में 1500 अंकों की बड़ी गिरावट देखी जा रही है। सरकारी कंपनियों के शेयरों में गिरावट हावी है। अगर स्टॉक की बात करें तो एग्जिट पोल के अनुसान रिजल्ट नहीं रहे तो बाजार में थोड़ा करेक्शन की संभावना है।

निफ्टी, बैंक निफ्टी में करीब 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट हावी है। अडानी पोर्ट्स के शेयर में 9 फीसदी की गिरावट, अडानी पावर में 10 फीसदी, अंबुजा सीमेंट में 10 फीसदी की गिरावट, अडानी एंटरप्राइजेज में 10 फीसदी गिरावट देखी जा रही है।

LIC में 10 फीसदी, HAL में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। रिलायंस में साढ़े 4 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है।

एग्जिट पोल के नतीजे मौजूदा सरकार के पक्ष में आने के कारण सोमवार को बाजार में बड़ी तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 2,507 अंक या 3.39 प्रतिशत बढ़कर 76,468 अंक और निफ्टी 733 अंक या 3.25 प्रतिशत बढ़कर 23,263 अंक पर बंद हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?