न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शेयर बाजार की नजर RBI मौद्रिक नीति समिति की बैठक पर, हरे निशान पर हुआ बंद

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को पीएसयू बैंक और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी के चलते हरे निशान में बंद हुए। निवेशकों की निगाहें भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक पर टिकी हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 04 Dec 2024 10:59:45

शेयर बाजार की नजर RBI मौद्रिक नीति समिति की बैठक पर, हरे निशान पर हुआ बंद

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार बुधवार को पीएसयू बैंक और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी के चलते हरे निशान में बंद हुए। निवेशकों की निगाहें भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक पर टिकी हैं। एमपीसी शुक्रवार को रेपो रेट के बारे में फैसला सुनाएगी।

केंद्रीय बैंक द्वारा सीआरआर में कटौती की संभावना के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव भरे सत्रों के बीच बैंकिंग शेयरों में तेजी आई।

सेंसेक्स 110.58 अंक या 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,956.3 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.30 अंक या 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,467.45 पर बंद हुआ।

सीआरआर में कटौती की उम्मीद ने बैंकिंग शेयरों को चढ़ा दिया, जिससे बैंक निफ्टी सूचकांक में 1 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। वहीं, पीएसयू बैंकिंग सूचकांक ने अपने निजी क्षेत्र के समकक्ष से बेहतर प्रदर्शन किया, क्योंकि आरबीआई की मौद्रिक नीति बैठक की घोषणा से पहले निवेशक आशावादी हो गए।

बाजार के जानकारों ने कहा, "व्यापक सूचकांकों ने मजबूत प्रदर्शन दिखाया, बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्रों ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया। इसके विपरीत, नवंबर के बिक्री परिणामों के मिश्रित रहने से ऑटो स्टॉक प्रभावित हुए। फेड चेयर का आगामी भाषण बाजार की भावनाओं को प्रभावित कर सकता है।"

जानकारों के अनुसार, दक्षिण कोरिया की स्थिति के कारण एशियाई बाजारों में मिश्रित भावनाओं से उत्पन्न कुछ अस्थिरता के बावजूद घरेलू बाजार ने सकारात्मक रुख बनाए रखा।

निफ्टी मिडकैप-100 इंडेक्स 603.40 अंक या 1.05 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 58,112.40 पर बंद हुआ। जबकि, निफ्टी स्मॉलकैप-100 इंडेक्स 170 अंक या 0.89 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 19,173.55 पर बंद हुआ।

सेक्टोरल फ्रंट में, निफ्टी पीएसयू बैंक, रियल्टी, फाइनेंशियल सर्विस, आईटी, मीडिया, प्राइवेट बैंक और पीएसई हरे निशान में बंद हुए। वहीं, निफ्टी ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, एनर्जी, और इंफ्रा लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स पैक में एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, टाइटन, टीसीएस, टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस टॉप गेनर्स रहे। वहीं, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, मारुति, रिलायंस और आईटीसी टॉप लूजर्स रहे।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,383 शेयर हरे निशान और 1,582 शेयर लाल निशान में बंद हुए। जबकि, 105 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक दे के अनुसार, आरबीआई की मौद्रिक नीति घोषणा से पहले निवेशकों द्वारा सावधानी बरतने के कारण निफ्टी का पूरा दिन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

उन्होंने कहा, "24,700 से ऊपर का कदम निफ्टी की गति को जारी रख सकता है। इसके विपरीत, 24,350 से नीचे की गिरावट बाजार की धारणा को कमजोर कर सकती है।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अब नहीं झेलना पड़ेगा 2 घंटे का ट्रैफिक जाम! सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा सफर, दिल्ली मेट्रो के नए स्टेशनों से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
अब नहीं झेलना पड़ेगा 2 घंटे का ट्रैफिक जाम! सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा सफर, दिल्ली मेट्रो के नए स्टेशनों से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
उद्धव गुट में सेंध की अटकलों पर रोहित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'टूटने वाले हों या तोड़ने वाले, दोनों को...
उद्धव गुट में सेंध की अटकलों पर रोहित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'टूटने वाले हों या तोड़ने वाले, दोनों को...
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
क्या 15 करोड़ में तय हुई सियासी सौदेबाजी? उद्धव गुट के इन 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज
क्या 15 करोड़ में तय हुई सियासी सौदेबाजी? उद्धव गुट के इन 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी