न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, आईटी स्टॉक्स् में दबाव ने किया यह काम

वैश्विक तनाव और ग्लोबल संकेतों के चलते निवेशकों की ओर बाजार में जमकर मुनाफावसूली देखी गई जिसके चलते बाजार में ये गिरावट रही।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 16 Apr 2024 6:41:56

लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, आईटी स्टॉक्स् में दबाव ने किया यह काम

नई दिल्ली। लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ है। मंगलवार का सत्र बाजार के लिए अमंगल साबित हुआ है। वैश्विक तनाव और ग्लोबल संकेतों के चलते निवेशकों की ओर बाजार में जमकर मुनाफावसूली देखी गई जिसके चलते बाजार में ये गिरावट रही। आईटी स्टॉक्स में दबाव ने बाजार को गिराने का काम किया है। आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 456 अंकों की गिरावट के साथ 73,000 के नीचे 72,944 अंकों पर क्लोज हुआ है, तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 125 अंकों की गिरावट के साथ 22,147 अंकों पर बंद हुआ है।

शेयर बाजार में गिरावट के चलते मार्केट कैपिटलाइजेशन में कमी देखने को मिली है। बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 394.32 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ है, जो पिछले कारोबारी सत्र में 394.48 लाख करोड़ रुपये पर क्लोज हुआ था। आज के सत्र में मार्केट कैपिटलाइजेशन में 16,000 करोड़ रुपये की कमी देखने को मिली है।

आज के ट्रेड में आईटी, बैंकिंग, मेटल्स, रियल एस्टेट, इंफ्रा सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है, जबकि ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, मीडिया, एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर सेक्टर के शेयरों में खरीदारी रही है। मिडकैप स्टॉक्स गिरकर क्लोज हुए वहीं स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। बीएसई पर 3933 शेयरों की ट्रेडिंग हुई जिसमें 2249 शेयर तेजी के साथ 1569 शेयर गिरकर बंद हुए। 115 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।

आज के कारोबार में एक्साइड इंडस्ट्रीज 12.41 फीसदी, जी एंटरटेनमेंट 4.12 फीसदी, आईशर मोटर्स 3.23 फीसदी लॉरस लैब्स 3.07 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है, जबकि इंफोसिस 3.66 फीसदी, एमफैसिस 3.60 फीसदी, कोफोर्ज 3.45 फीसदी, गुजरात गैस 3.39 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग

सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता

पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा

अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा

10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?

'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल

डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी

पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे

फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी