न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लगातार 6ठे दिन तेजी पर बंद हुआ शेयर बाजार, बैंकिंग शेयरों की हुई खरीदारी

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,078.87 अंक या 1.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,984.38 और निफ्टी 307.95 अंक या 1.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,658.35 पर था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 24 Mar 2025 4:48:37

लगातार 6ठे दिन तेजी पर बंद हुआ शेयर बाजार, बैंकिंग शेयरों की हुई खरीदारी

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में बंद हुआ। यह लगातार छठा दिन था, जब शेयर बाजार में तेजी देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,078.87 अंक या 1.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,984.38 और निफ्टी 307.95 अंक या 1.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,658.35 पर था। बाजार की तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों ने किया। निफ्टी बैंक इंडेक्स 1,111.40 अंक या 2.20 प्रतिशत चढ़कर 51,704.95 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, एसबीआई, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक,मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, टीसीएस और आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर्स थे। टाइटन, इंडसइंड बैंक,जोमैटो, एमएंडएम, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया और इन्फोसिस टॉप लूजर्स थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 673.30 अंक या 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,524.05 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 178.75 अंक या 1.10 प्रतिशत बढ़कर 16,363.70 पर बंद हुआ।

सेक्टोरल आधार पर बैंकिंग के अलावा ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, इन्फ्रा और एनर्जी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। केवल कंजम्पशन इंडेक्स ही लाल निशान में बंद हुआ।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,499 शेयर हरे निशान में, 1,639 शेयर लाल निशान में और 160 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

एलकेपी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार, रूपक दे का कहना है कि निफ्टी में तेजी का दौर जारी है और यह अपने रुकावट के स्तर 23,600 को पार कर बंद हुआ है। जब तक इंडेक्स 23,500 के ऊपर बना रहेगा, मजबूत स्थिति में है। अगर यह इस स्तर से नीचे आता है तो इसमें गिरावट देखने को मिल सकती है।

शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। सुबह करीब 9:32 बजे, सेंसेक्स 414.98 अंक या 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,320.49 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 137.80 अंक या 0.59 प्रतिशत चढ़कर 23,488.20 पर था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 21 मार्च को लगातार दूसरे दिन अपनी खरीदारी जारी रखी और 7,470.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 3,202.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ