न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिसंबर में शुरू होगा राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण, फरवरी में होगा समाप्त

गत वर्ष भारत जोड़ो यात्रा करके कांग्रेस के राहुल गाँधी ने कांग्रेस का जनाधार बढ़ाया इसका सबूत हमें कर्नाटक में हुए चुनावों में मिला जहाँ कांग्रेस को विधानसभा चुनावों में स्पष्ट बहुमत मिला।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 07 Nov 2023 5:18:54

दिसंबर में शुरू होगा राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण, फरवरी में होगा समाप्त

नई दिल्ली। गत वर्ष भारत जोड़ो यात्रा करके कांग्रेस के राहुल गाँधी ने कांग्रेस का जनाधार बढ़ाया इसका सबूत हमें कर्नाटक में हुए चुनावों में मिला जहाँ कांग्रेस को विधानसभा चुनावों में स्पष्ट बहुमत मिला। उम्मीद तो यह की जा रही है इस यात्रा का लाभ कांग्रेस को अभी होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी मिलेगा। अब समाचार प्राप्त हो रहे हैं कि राहुल गाँधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण आगामी महीने से शुरू करने जा रहे हैं।

प्राप्त समाचारों के अनुसार इस महीने पांच राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम) में विधानसभा चुनाव होने के बाद कांग्रेस अपने इस मिशन में जुट जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू करेंगे। इस बार यात्रा दिसंबर में शुरू और फरवरी में समाप्त होगी। इसका ट्रेलर आपको 13 नवंबर को दिखेगा, जब विधानसभा चुनाव से पहले भोपाल में राहुल गांधी पदयात्रा करेंगे। अभी राहुल गांधी तीन दिनों के दौरे पर उत्तराखंड में हैं, जहां उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए।

मध्य प्रदेश में ताबड़तोड़ रैली करेंगे राहुल

17 नवंबर को मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा को जिताने के लिए कांग्रेस पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यहां कांग्रेस सभी शीर्ष नेताओं के अनुभव और लोकप्रियता को भुनाना चाह रही है। इसी कड़ी में राहुल गांधी भी जुड़ेंगे। उनके आगामी कार्यक्रमों की अगर बात की जाए तो बुधवार (8 नवंबर) को वो छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे, इसके बाद 9 नवंबर को मध्य प्रदेश के जबलपुर, 10 नवंबर को सतना और 13 नवंबर को भोपाल में लोगों के बीच होंगे।

पिछले साल हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

2022 में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को कन्याकुमारी से की थी और 30 जनवरी 2023 को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लालचौक पर तिरंगा फहराकर समाप्त हुई थी। यह यात्रा दक्षिणी राज्य तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब होते हुए कश्मीर पहुंची थी। इस दौरान राहुल की लोकप्रियता अचानक से बढ़ी, पार्टी के सर्वमान्य नेता बन गए। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी इसका फायदा दिखा।

अब फिर भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत इसी साल दिसंबर में हो सकती है जो फरवरी 2024 तक चलेगी। पिछली बार जब राहुल पदयात्रा कर रहे थे तब उनके घुटने में परेशानी आ गयी थी। इसीलिए ये यात्रा पिछली यात्रा से अलग करने का फैसला लिया गया है। इस बार राहुल कहीं पैदल तो कहीं गाड़ियों के जरिए इस यात्रा को पूरा करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स