न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : मस्जिद की दीवार ढ़हने से हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत जबकि दर्जन से अधिक लोग घायल

उत्तरप्रदेश के मेरठ में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा देखने को मिला जहां मस्जिद की दीवार ढ़हने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Jul 2021 5:55:53

उत्तरप्रदेश : मस्जिद की दीवार ढ़हने से हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत जबकि दर्जन से अधिक लोग घायल

उत्तरप्रदेश के मेरठ में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा देखने को मिला जहां मस्जिद की दीवार ढ़हने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में घटित हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का कार्य शुरू किया। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि अभी एक व्यक्ति के मरने की पुष्टि डॉक्टर द्वारा की गई है, जिसका नाम अफगान (32 वर्ष) है। दो लोगों की हालत गंभीर बनी है, जबकि इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। सभी को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लिसाड़ी गेट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। मस्जिद की दीवार के नीचे दर्जनों लोग दब गए, जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं अन्य लोग घायल हो गए हैं। एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बताया गया कि अहमदनगर गली नंबर-9 में मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़कर लोग घर लौट रहे थे। वहीं तेज बारिश आने के चलते कुछ लोग मस्जिद में ही रुक गए। इसी दौरान मस्जिद की एक निर्माणाधीन दीवार गिर गई, जिसमें एक दर्जन लोग दब गए। इस दौरान चीख-पुकार मच गई और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी तरह उन्होंने दीवार के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला।

उधर, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पुलिस अभी मलबे को हटाने में लगी। शहर विधायक रफीक अंसारी भी मौके पर पहुंच गए। अभी मरने वालों के नाम पता नहीं चले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप