न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केन्द्रीय राज्यमंत्री के घर में हुए हत्याकांड का हुआ खुलासा, नशे व छीना-झपटी की हालत में चली गोली

केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार घटना नशे की हालत में घटी। जुए में जीत-हार के बाद शुरू हुआ विवाद इतना आगे बढ़ गया कि पिस्टल से गोली चल गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 02 Sep 2023 12:02:02

केन्द्रीय राज्यमंत्री के घर में हुए हत्याकांड का हुआ खुलासा, नशे व छीना-झपटी की हालत में चली गोली

लखनऊ। केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार घटना नशे की हालत में घटी। जुए में जीत-हार के बाद शुरू हुआ विवाद इतना आगे बढ़ गया कि पिस्टल से गोली चल गई।

कमिश्नर क्राइम आकाश कुलहरी ने शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि गुरुवार रात को विकास किशोर के घर पर मृतक विनय के अलावा अजय रावत, अंकित वर्मा, समीर उर्फ बाबा और अरुण प्रताप सिंह समेत पांच लोग आपस में जुआ खेल रहे थे।

जुआ खेलने के दौरान सभी लोगों ने शराब पी, जिसमें विनय श्रीवास्तव लगभग 12 हजार रुपये हार गया था। उसके बाद अंकित वर्मा, अजय रावत और शमीम के कहने पर जुआ का खेल बंद हो गया। सौरव रावत और अरुण प्रताप सिंह जुए में जीती रकम लेकर चले गए।इस बात पर विनय पर नाराज हो गया था। उसका कहना था कि अजय, अंकित और शमीम के कारण गेम बंद हो गया वरना वो जुए में पैसे वापस जीत जाता। इसको लेकर काफी विवाद बढ़ गया। झगड़े में दोनों लोगों ने विनय के शर्ट का बटन तोड़ दिया।

विनय ने विकास की बेड के नीचे रखी पिस्तौल निकाल ली। छीनाझपटी में आरोपियों ने विनय को गोली मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई।

घटना के वक्त घर पर नहीं था विकास

पुलिस ने बताया कि विकास घटना के वक्त नहीं था। फ्लाइट से जाने के चलते विकास किशोर अपनी पिस्टल घर में छोड़ गया था। विकास के घटनास्थल पर न होने की पुष्टि भी हुई। पुलिस ने अंकित, अजय, शमीम बाबा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने यह भी कहा कि सीसीटीवी में तीन आरोपी दिखे थे। जिस समय घटना हुई, उस समय विकास की लोकेशन दिल्ली थी। एयरपोर्ट से सीसीटीवी मांगी गई है।

विकास की लोकेशन दिल्ली में मिली और उसका बोर्डिंग पास भी मिला है। विकास की पिस्टल घर पर थी। उसको लेकर नोटिस भेजकर उनसे पूछताछ की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप