न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : आरोपी की पूर्व गर्लफ्रेंड से बात की तो कर डाली युवक की हत्या, ऑनलाइन मंगाया था चाकू

पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लेने के साथ मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने इस वारदात को सिर्फ इसलिए अंजाम दिया था क्योंकि वह आरोपी की पूर्व गर्लफ्रेंड से बात करता था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 12 Aug 2021 3:06:05

दिल्ली : आरोपी की पूर्व गर्लफ्रेंड से बात की तो कर डाली युवक की हत्या, ऑनलाइन मंगाया था चाकू

चार अगस्त को दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 23 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई थी जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लेने के साथ मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने इस वारदात को सिर्फ इसलिए अंजाम दिया था क्योंकि वह आरोपी की पूर्व गर्लफ्रेंड से बात करता था। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने फ्लिपकार्ट से बटनदार चाकू मंगवाया था। आरोपी की पहचान अनूप नगर, कानपुर निवासी असद उर्फ बिल्ला (20) के रूप में हुई है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यूपी के छह जिलों में करीब 600 किलोमीटर पीछा करने के बाद आरोपियों को दबोचा गया। आरोपी बिल्ला ने बताया कि वह छह साल से दिल्ली में रहकर छोटा-मोटा काम कर रहा था। यहां एक लड़की से उसकी दोस्ती थी। लॉकडाउन में वह वापस कानपुर लौटा तो गर्लफ्रेंड से उसकी अनबन हो गई। इस बीच मंगोलपुरी के ही सैफ ने उसकी गर्लफ्रेंड से नजदीकियां बढ़ाईं तो इसी बात पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि चार अगस्त को वाई-ब्लॉक पार्क में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त मंगोलपुरी निवासी सैफ (23) के रूप में हुई। चश्मदीदों ने बताया कि सैफ की हत्या बिल्ला व एक नाबालिग ने मिलकर की है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी असद उर्फ बिल्ला कानपुर का रहने वाला है। पुलिस की एक टीम को तुरंत कानपुर भेजा गया। वहां आरोपी के पिता जफर आलम ने बिल्ला के कानपुर आने की बात से इंकार किया। उधर छानबीन में पुलिस को पता चला कि आरोपी व उसका साथी वारदात के दौरान जख्मी हो गए थे।

पुलिस की टीम दोनों की तलाश में फतेहपुर बिल्ला की सौतेली बहन के घर पहुंची। वहां आरोपी की बहन ने बताया कि दोनों ने उससे मदद मांगी थी, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने अपने एक रिश्तेदार अजहर को फतेहपुर में बुलाकर उससे मदद मांगी, लेकिन अजहर ने भी मदद के लिए मना कर दिया। पुलिस की टीम, दिल्ली से कानपुर, आगरा, फतेहपुर और फिर बाराबंकी पहुंची। वहां सीसीटीवी फुटेज की फुटेज से पता चला कि आरोपी बस में दिल्ली के लिए सवार हुए हैं। इसकी सूचना फौरन दिल्ली को दी गई। आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी