न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ठीक नहीं थी महागठबंधन की स्थिति, काम नहीं होने से हो रही थी तकलीफ: नीतीश

बिहार जदयू विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवास से राजभवन पहुंचे और अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 28 Jan 2024 2:36:43

ठीक नहीं थी महागठबंधन की स्थिति, काम नहीं होने से हो रही थी तकलीफ: नीतीश

पटना। बिहार में महागठबंधन सरकार की सरकार गिर चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब बिहार में उनके ही नेतृत्व में नई सरकार का गठन किया जाएगा। नीतीश कुमार जल्द ही भाजपा के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। बिहार जदयू विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवास से राजभवन पहुंचे और अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि महागठबंधन की स्थिति ठीक नहीं थी और काम नहीं होने से तकलीफ हुई। सूत्रों की मानें तो आज ही वह भाजपा के साथ गठबंधन में नई सरकार बनाएंगे और 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा

मुख्यमंत्री आवास से नीतीश कुमार अपने दो मंत्रियों के साथ राजभवन पहुंचे। नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर इस्तीफा सौंप दिया। राजभवन से बाहर निकल कर उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी के दबाव में इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा, मैं सभी से बातें कीं। मैंने उन सभी की बातें सुनीं। आज, सरकार भंग कर दी गई है…।

9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

बिहार के निवर्तमान सीएम और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने के बाद कहा, अब वो नए गठबंधन में जा रहे हैं। पुराना गठबंधन काम नहीं कर रहा था। नीतीश रविवार की शाम नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इधर, भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी भाजपा विधायक दल की बैठक जारी है।

नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब एनडीए के समर्थन से नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। भाजपा विधायक राम सिंह ने बैठक में शामिल होने से पहले कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर बैठकें चल रही हैं। आलाकमान से जो भी आदेश मिलेगा, उस पर सभी लोग काम करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यहां आ रहे हैं…हम सभी 40 सीटें जीतेंगे।

ठग और लोभी का गठबंधन तैयार हो रहा है : आरजेडी

राष्ट्रीय जनता दल ने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। आरजेडी नेता एजाज अहमद ने कहा है कि नीतीश ने युवाओं का सपना पूरा करने वाले तेजस्वी यादव को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि हमने आपका साथ देकर आपके अस्तिस्व और पार्टी को बचाया। आज आपने स्वार्थ में इस्तीफा देकर युवाओं के नेतृत्वकर्ता तेजस्वी यादव की सोच को धक्का पहुंचाने का काम किया है। अब ठग और लोभी का गठबंधन तैयार हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने  इसे कैसे नियंत्रित करें?
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने इसे कैसे नियंत्रित करें?
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त