न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

थोक मूल्य सूचकांक की वार्षिक मुद्रास्फीति में आई कमी, अब पहुँची 2.31% पर

खाद्य वस्तुओं में सब्जियों की कीमतों में गिरावट के कारण इस साल जनवरी में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति कम होकर 2.31 प्रतिशत पर पहुंच गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 14 Feb 2025 4:09:41

थोक मूल्य सूचकांक की वार्षिक मुद्रास्फीति में आई कमी, अब पहुँची 2.31% पर

नई दिल्ली । खाद्य वस्तुओं में सब्जियों की कीमतों में गिरावट के कारण इस साल जनवरी में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति कम होकर 2.31% पर पहुंच गई। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अखिल भारतीय थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित देश की वार्षिक मुद्रास्फीति दर में इस साल जनवरी में कमी आई, जबकि पिछले साल दिसंबर में यह 2.37 प्रतिशत थी।

जनवरी में थोक मूल्य सूचकांक में दिसंबर की तुलना में मासिक आधार पर 0.45 प्रतिशत की कमी रही। जनवरी में प्राइमरी आर्टिकल ग्रुप का सूचकांक 2.01% घटा, क्योंकि दिसंबर 2024 की तुलना में जनवरी 2025 के दौरान खाद्य पदार्थों की कीमत में मासिक आधार पर 3.62 प्रतिशत की गिरावट आई।

हालांकि, क्रूड पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, नॉन फूड आर्टिकल और खनिजों की कीमत दिसंबर 2024 की तुलना में जनवरी 2025 में बढ़ी। क्रूड पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की कीमत मासिक आधार पर 6.34 प्रतिशत नॉन फूड आर्टिकल की कीमत 0.66 प्रतिशत और खनिजों की कीमत 0.22 प्रतिशत बढ़ी।

ईंधन और बिजली ग्रुप के लिए मुद्रास्फीति महीने के दौरान 0.47 प्रतिशत बढ़ी, हालांकि कोयले की कीमत पिछले महीने के समान ही रही।

सूचकांक में 64.23 प्रतिशत का भार रखने वाले मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट में इस वर्ष जनवरी के दौरान 0.14 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की गई। आंकड़ों से पता चलता है कि मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट के 22 ग्रुप में से 15 ग्रुप में कीमतों में वृद्धि देखी गई, पांच ग्रुप की कीमतों में कमी देखी गई और दो ग्रुप की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया।

कुछ महत्वपूर्ण ग्रुप जैसे मैन्युफैक्चरिंग, मशीनरी और उपकरण, रसायन और रासायनिक उत्पाद, फार्मास्यूटिकल्स, औषधीय रसायन और वनस्पति उत्पाद को लेकर मासिक आधार पर कीमत वृद्धि दर्ज की गई।

जिन ग्रुप की कीमतों में जनवरी में मासिक आधार पर कमी देखी गई उनमें बेसिक मटीरियल का निर्माण, मशीनरी और उपकरणों को छोड़कर गढ़े हुए मेटल उत्पाद, पहनने के कपड़े, पेय पदार्थ और दूसरे ट्रांसपोर्ट इक्विप्मेंट शामिल हैं।

डब्ल्यूपीआई खाद्य सूचकांक पर आधारित खाद्य वस्तुओं की थोक मुद्रास्फीति दिसंबर 2024 में 8.89 प्रतिशत से घटकर जनवरी 2025 में 7.47 प्रतिशत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'बयान बदलकर वैश्विक स्तर पर फैला रहे हैं भ्रम',  मैक्रों ने ट्रंप पर साधा निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कही अहम बात
'बयान बदलकर वैश्विक स्तर पर फैला रहे हैं भ्रम', मैक्रों ने ट्रंप पर साधा निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कही अहम बात
पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों में भारी उछाल, पेट्रोल 137 रुपये और डीजल 184 रुपये तक महंगा
पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों में भारी उछाल, पेट्रोल 137 रुपये और डीजल 184 रुपये तक महंगा
अमेरिका की सैन्य प्रणाली में बड़ा बदलाव, ईरान युद्ध के बीच आर्मी चीफ और दो वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया गया
अमेरिका की सैन्य प्रणाली में बड़ा बदलाव, ईरान युद्ध के बीच आर्मी चीफ और दो वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया गया
Israel-Iran War: बादलों से अचानक प्रकट हुई ईरानी मिसाइल, इजरायल में मचाई तबाही, VIDEO ने हिला दिया सोशल मीडिया
Israel-Iran War: बादलों से अचानक प्रकट हुई ईरानी मिसाइल, इजरायल में मचाई तबाही, VIDEO ने हिला दिया सोशल मीडिया
‘होर्मुज में नाविक गंवाने वाला भारत अकेला देश’, 60 देशों की बैठक में ईरान जंग पर भारत का कड़ा रुख
‘होर्मुज में नाविक गंवाने वाला भारत अकेला देश’, 60 देशों की बैठक में ईरान जंग पर भारत का कड़ा रुख
‘धुरंधर 2’ का 15वें दिन भी जलवा कायम, ताबड़तोड़ कमाई के साथ दूसरे हफ्ते की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी
‘धुरंधर 2’ का 15वें दिन भी जलवा कायम, ताबड़तोड़ कमाई के साथ दूसरे हफ्ते की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी
दीपिका चिखलिया ने देखा 'रामायण' का टीजर, रणबीर कपूर को राम के रूप में देखकर जाहिर की खुशी, बोलीं- 'रिलीज का बेसब्री से इंतजार'
दीपिका चिखलिया ने देखा 'रामायण' का टीजर, रणबीर कपूर को राम के रूप में देखकर जाहिर की खुशी, बोलीं- 'रिलीज का बेसब्री से इंतजार'
गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे क्यों हैं खास, जानिए ईसाइयों के लिए इसका महत्व
गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे क्यों हैं खास, जानिए ईसाइयों के लिए इसका महत्व
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक चाहिए? इन 10 हिल स्टेशनों की रोड ट्रिप देगी सुकून का असली मज़ा
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक चाहिए? इन 10 हिल स्टेशनों की रोड ट्रिप देगी सुकून का असली मज़ा
4 चौके, 4 छक्के, 228.57 की स्ट्राइक रेट, अभिषेक शर्मा ने KKR के खिलाफ मचाई धूम
4 चौके, 4 छक्के, 228.57 की स्ट्राइक रेट, अभिषेक शर्मा ने KKR के खिलाफ मचाई धूम
रिंकू सिंह ने KKR का इतिहास बदला, आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ बने पहले खिलाड़ी
रिंकू सिंह ने KKR का इतिहास बदला, आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ बने पहले खिलाड़ी
IPL 2026: युवराज सिंह का बड़ा बयान—अभिषेक शर्मा को कप्तानी क्यों नहीं मिली, SRH मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
IPL 2026: युवराज सिंह का बड़ा बयान—अभिषेक शर्मा को कप्तानी क्यों नहीं मिली, SRH मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
KKR पर जीत के बाद मुसीबत में अभिषेक शर्मा, BCCI ने काटी मैच फीस और दिया डिमेरिट पॉइंट
KKR पर जीत के बाद मुसीबत में अभिषेक शर्मा, BCCI ने काटी मैच फीस और दिया डिमेरिट पॉइंट
शिवांग कुमार कौन हैं? सिर्फ सात मैचों के अनुभव के बाद IPL में मिला डेब्यू का मौका
शिवांग कुमार कौन हैं? सिर्फ सात मैचों के अनुभव के बाद IPL में मिला डेब्यू का मौका