न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कनाडा के साथ और बढ़ा तनाव, कनाडा के 40 डिप्लोमैट्स को 10 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

भारत और कनाडा के बीच खालिस्तान को लेकर छिड़ा विवाद और तेज हो गया है। भारत सरकार ने कनाडा के दर्जनों राजनयिकों को देश से बाहर निकलने का आदेश जारी किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 03 Oct 2023 10:43:54

कनाडा के साथ और बढ़ा तनाव, कनाडा के 40 डिप्लोमैट्स को 10 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

नई दिल्ली। भारत और कनाडा के बीच खालिस्तान को लेकर छिड़ा विवाद और तेज हो गया है। भारत सरकार ने कनाडा के दर्जनों राजनयिकों को देश से बाहर निकलने का आदेश जारी किया है। यह अब तक का सबसे बड़ा ऐक्शन है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। अखबार के मुताबिक भारत सरकार ने कनाडा से कहा कि उसके राजनयिक भारत छोड़ दें। पूरे मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि मोदी सरकार ने कहा है कि कनाडा के 40 डिप्लोमैट्स 10 अक्टूबर तक भारत छोड़ दें।

कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार के होने का आरोप लगाने का बाद दोनों देशों के बीच सबकुछ ठीक नहीं दिखाई दिया है। इस वजह के रहते नई दिल्ली और ओटावा के बीच राजनयिक संबंध अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए।

भारत सरकार ने इस बात के पहले ही संकेत दे दिए थे, जब विदेश मंत्रालय ने कहा था कि कनाडा के ज्यादा राजनयिक यहां तैनात हैं। ऐसे में उनकी संख्या कम किए जाने की जरूरत है। अभी कनाडा की ओर से इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि कनाडा से भी भारतीय डिप्लोमैट्स की संख्या में कमी आ सकती है। भारत की ओर से कनाडा के खिलाफ यह चौथा ऐक्शन है। भारत ने सबसे पहले कनाडा के एक खुफिया अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश दिया था। फिर वीजा सेवाओं को बंद कर दिया गया है और कनाडा के नागरिकों की भारत में एंट्री पर रोक लगा दी गई। यही नहीं भारत सरकार ने कनाडा की यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी भी जारी की थी।

इस तरह मोदी सरकार ने कनाडा के खिलाफ यह चौथा कदम उठाया है। ज्ञातव्य है कि जून में कनाडा में एक खूंखार खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हो गई थी। इस हत्याकांड में कनाडा ने पिछले दिनों भारतीय एजेंसियों का हाथ बताया था और फिर यह मामला यूएन तक में गूंजा। इसी के चलते दोनों देशों में तनाव है और भारत तो लगातार इन आरोपों को खारिज करता रहा है।

भारत सरकार ने कहा है कि कनाडा ने निज्जर की हत्या के दावे के समर्थन में अभी तक कोई सार्वजनिक सबूत उपलब्ध नहीं कराया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में कहा था कि कनाडा के साथ चल रही समस्या देश में आतंकवाद, उग्रवाद और हिंसा के संबंध में सरकार ढिलाई के कारण कुछ वर्षों से बनी हुई है। यही नहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएन में कहा था कि कुछ देश राजनीतिक सुविधा को देखते हुए आतंकवाद से निपट रहे हैं, जो गलत है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि मौजूदा स्थिति को “गतिरोध” नहीं कहा जा सकता है, उन्होंने कहा कि भारत सरकार इस मुद्दे के संबंध में कनाडाई पक्ष द्वारा साझा की गई किसी भी प्रासंगिक बात पर विचार करने के लिए तैयार है।

क्यों अमेरिका रख रहा सावधानी से कदम, दूसरे देश भी शांत

सोमवार को अमेरिका ने कहा कि जो बाइडेन प्रशासन ने कई मौकों पर भारत सरकार से बातचीत की है और उनसे निज्जर की मौत की जांच में कनाडा के साथ सहयोग करने का आग्रह किया है।

भारत और कनाडा के बीच पैदा हुए तनाव का असर यूरोपीय देशों और अमेरिका तक पर दिख रहा है। कनाडा के अलावा ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी खालिस्तानी तत्व सक्रिय हैं। ऐसे में इन देशों का भी कहना है कि हमारी पूरे मामले पर नजर है। अमेरिका तो कनाडा और भारत से इस मामले को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने की अपील भी कर चुका है। हालांकि वह भारत जैसे अहम आर्थिक साझीदार और कनाडा जैसे नाटो मेंबर के बीच छिड़े तनाव के बीच संतुलन की नीति ही रखना चाहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी