Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पति ने पत्नी और उसके प्रेमी पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, 10 माह का मासूम बेटा भी आया चपेट में

तेलंगाना के नारायणगुड़ा में एक शख्स ने अपनी पत्नी, उसके प्रेमी और उनके 10 महीने के बेटे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि एस। लक्ष्मीबाई नामक महिला थाने में शिकायत लेकर पहुंची थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी एस. आरती की शादी 8 साल पहले 2014 में नागुला साई के साथ हुई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Nov 2022 1:56:29

पति ने पत्नी और उसके प्रेमी पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, 10 माह का मासूम बेटा भी आया चपेट में

तेलंगाना के नारायणगुड़ा में एक शख्स ने अपनी पत्नी, उसके प्रेमी और उनके 10 महीने के बेटे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि एस। लक्ष्मीबाई नामक महिला थाने में शिकायत लेकर पहुंची थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी एस. आरती की शादी 8 साल पहले 2014 में नागुला साई के साथ हुई थी। दोनों को बेटा भी हुआ जिसका नाम चरण रखा गया। लेकिन इसके बाद से दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया। परेशान होकर आरती ने नागुला का घर छोड़ दिया और मायके आ गई फिर उसकी नजदीकियां नागाराजू नामक शख्स के साथ बढ़ीं और दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। दोनों साथ रहने लगे और इस दौरान आरती ने एक और बेटे विष्णु को जन्म दिया। लेकिन यह बच्चा नागाराजू का है। बच्चा अब 10 महीने का हो चुका है। परिवार हंसी-खुशी रह रहा था लेकिन नागुला को ये बात बर्दाश्त नहीं थी। वह इस बात को लेकर कई बार आरती से लड़ता और उसे धमकाता भी। वह नागाराजू से भी लड़ता और उसे भी धमकी देता।
तीन लोगों को आग लगाकर नागुला फरार

आरती की मां ने बताया कि 7 नवंबर को नागुला को लेकर उसकी फूल की दुकान में आया, जो कि नारायणगुड़ा में ही है। शाम 7 से 8 बजे के करीब का वक्त था। दुकान में आरती, नागाराजू और उनका 10 महीने का बेटा विष्णु भी था। गुस्से में नागुला ने तीनों पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। फिर मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों की मदद से तीनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, आरती और नागाराजू 40% तक जल चुके हैं। जबकि, विष्णु की हालत उनसे भी ज्यादा नाजुक बनी हुई है। आरोपी फरार तलाश जारी

पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है। उसे पकड़ने के लिए टीम जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका