न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हैदराबाद: साथी डाक्टर पर गिरा पंखा, जूनियर डाक्टरों ने 'हेलमेट' लगाकर किया अनोखा विरोध प्रदर्शन

हैदराबाद के उस्मानिया जनरल हास्पिटल (ओजीएच) में जूनियर डाक्टरों ने अस्पताल में खराब बुनियादी ढांचे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और मंगलवार 26 अक्टूबर को एक रैली निकाली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Oct 2021 11:36:11

हैदराबाद: साथी डाक्टर पर गिरा पंखा, जूनियर डाक्टरों ने 'हेलमेट' लगाकर किया अनोखा विरोध प्रदर्शन

हैदराबाद के उस्मानिया जनरल हास्पिटल (ओजीएच) में जूनियर डाक्टरों ने अस्पताल में खराब बुनियादी ढांचे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और मंगलवार 26 अक्टूबर को एक रैली निकाली। दरअसल, सोमवार 25 अक्टूबर को कुछ जूनियर डाक्टर डर्माटोलाजी (त्वचाविज्ञान) विभाग में काम कर रहे थे तभी सीलिंग फैन गिर गया। इसमें एक डाक्टर घायल हो गया। डाक्टरों ने कहा कि यह एक बार की घटना नहीं है क्योंकि अतीत में भी ऐसी घटनाएं हुई हैं जहां छत सुरक्षित नहीं है और छत से पानी भी आता है।

हेलमेट पहन किया विरोध

विरोध प्रदर्शन करते हुए जूनियर डाक्टरों ने मंगलवार को काम करते हुए हेलमेट पहन लिया, जिससे वह अस्पताल परिसर में होने वाली अप्रिय घटनाओं के डर को व्यक्त कर रहे थे। इस घटना के बारे में तेलंगाना जूनियर डाक्टर्स एसोसिएशन (टीजेयूडीए) के अध्यक्ष ने बताया कि यह डाक्टरों के कार्य नैतिकता और मनोबल को प्रभावित करता है। हम डर के मारे काम नहीं कर सकते। मरीज दहशत में हैं। आज यही है, कल कुछ भी हो सकता है।

अपना विरोध दर्ज कराने के बाद भी जूनियर डाक्टर्स एसोसिएशन का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं है कि कोई बदलाव होगा, क्योंकि पिछली शिकायतों में भी कोई बड़ा एक्शन नहीं देखा गया था।

26 अक्टूबर को एक शिकायत में, टीजेयूडीए ने उस्मानिया जनरल अस्पताल के अधीक्षक को लिखा और कहा, 'जैसा कि आप ओजीएच में त्वचाविज्ञान विभाग में हुई घटना के बारे में पहले से ही जानते हैं, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि ऐसी घटनाएं हुई हैं अब अस्पताल में दिन-प्रतिदिन के ऐसे ही हाल बन गए हैं। हम नहीं चाहते कोई बड़ी घटना हो, जब ऐसा होगा तो अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं होगा। कृपया इस मुद्दे को सबसे पहले देखें।'

बता दें कि ओजीएच की पुरानी इमारत करीब 100 साल पुरानी है और इस बिल्डिंग को गिराने के संबंध में ही एक सुनवाई पहले से तेलंगाना हाई कोर्ट में चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत