न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Caste Census: जाति जनगणना फैसले का तेजस्वी यादव ने किया स्वागत, PM मोदी को पत्र लिखकर की ये बड़ी मांग

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को जाति जनगणना पर एक महत्वपूर्ण पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कई अहम मांगें उठाई हैं। जानिए इस पत्र में क्या-क्या प्रमुख बिंदु हैं और तेजस्वी यादव ने किस तरह की नई प्रस्तावनाएं दी हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 03 May 2025 2:04:52

 Caste Census:  जाति जनगणना फैसले का तेजस्वी यादव ने किया स्वागत, PM मोदी को पत्र लिखकर की ये बड़ी मांग

केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराने के निर्णय के बाद, बिहार की राजनीति में गहमागहमी तेज हो गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के बाद, अब बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने जातिगत जनगणना पर अपने विचार और कुछ नई मांगें रखी हैं।

अपने पत्र में तेजस्वी यादव ने लिखा, "देशभर में जाति जनगणना कराने की आपकी सरकार की हालिया घोषणा के बाद, मैं यह पत्र एक आशावादी भावना के साथ लिख रहा हूं। वर्षों तक आपकी सरकार और एनडीए गठबंधन ने जाति जनगणना की मांग को विभाजनकारी और अनावश्यक बताकर नकारा था, जब बिहार ने जाति सर्वेक्षण का आयोजन किया, तो केंद्र सरकार और उसके शीर्ष अधिकारियों ने कई बार इसके रास्ते में बाधाएं डालीं। आपकी पार्टी के सहयोगियों ने इस डेटा संग्रह की आवश्यकता पर ही सवाल उठाए। कई बार अप्रिय और अवांछनीय टिप्पणियां की गईं।"

तेजस्वी यादव ने आगे लिखा, "आपका यह विलंबित निर्णय उन नागरिकों की मांगों का सम्मान है, जिन्हें लंबे समय से समाज के हाशिए पर रखा गया है। बिहार के जाति सर्वेक्षण ने यह स्पष्ट किया कि ओबीसी और ईबीसी हमारे राज्य की कुल आबादी का लगभग 63% हैं। इससे यथास्थिति बनाए रखने के लिए फैलाए गए मिथकों को तोड़ने का काम किया। ऐसे ही आंकड़े देशभर में देखने को मिल सकते हैं। मुझे विश्वास है कि यह खुलासा एक लोकतांत्रिक जागरण पैदा करेगा, क्योंकि वंचित समुदाय हमारी आबादी का अधिकांश हिस्सा होने के बावजूद हर क्षेत्र में कम प्रतिनिधित्व रखते हैं।"

उन्होंने यह भी कहा, "जाति जनगणना करना सामाजिक न्याय की दिशा में पहला कदम है। जनगणना के आंकड़ों से सामाजिक सुरक्षा और आरक्षण के दायरे को आबादी के अनुपात में बढ़ाना इस प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। इसके साथ ही आगामी परिसीमन में कई प्रकार के अन्याय को ठीक करने का एक अवसर मिलेगा। निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्निर्धारण जनगणना के आंकड़ों के आधार पर किया जाना चाहिए।"

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका