न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bihar Politics : यादव बंधु तेजस्वी-तेजप्रताज ने लगवाई वैक्सीन, JDU ने इस बात पर उठाए सवाल

देश भले ही कोविड-19 जैसी महामारी से त्रस्त हो, लेकिन ऐसे समय में भी राजनीति कम नहीं हो रही। जहां जनता द्वारा चुने गए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Jun 2021 6:43:11

Bihar Politics : यादव बंधु तेजस्वी-तेजप्रताज ने लगवाई वैक्सीन, JDU ने इस बात पर उठाए सवाल

देश भले ही कोविड-19 जैसी महामारी से त्रस्त हो, लेकिन ऐसे समय में भी राजनीति कम नहीं हो रही। जहां जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों को संकट की घड़ी में एक होकर समस्या का समाधान खोजना था, वहीं वे आरोप-प्रत्यारोप से बाज नहीं आ रहे हैं। बिहार में तो हमेशा ही सियासी गर्मी रहती है, तो भला आज ऐसा कैसे नहीं होता।

दरअसल बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव पटना के मेदांता अस्पताल पहुंचे और उन्होंने कोरोनावायरस से बचाव के लिए स्पुतनिक टीका लगवाया। दोनों भाइयों के पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव भी मौजूद थे। वैक्सीनेशन के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी ने कहा कि सभी टीके कोरोना से लड़ने में कारगर है, लेकिन हमने स्पूतनिक टीका लगवाया है।

‘जिन्हें बयानबाजी करनी है, करते रहें’

एनडीए के टीका को लेकर सवाल उठाए जाते रहने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि जिन्हें बयानबाजी करनी है, करते रहें। मैंने मंगलवार को हुई राजद के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक में सभी से कोरोना महामारी में लोगों को मदद करने और टीका लगवाने की अपील की थी। तेजस्वी के वैक्सीन लगवाने पर सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता नीरज कुमार ने तंज कसा। नीरज ने कहा कि टीकाकरण को काल्पनिक बताने वाले तेजस्वी ने भी टीका लगवा लिया है। हालांकि स्वदेशी उपलब्ध है, लेकिन उन्होंने विदेशी टीका लगवाया। यह उनकी मर्जी! तेजस्वी राजनीतिक टीकाकरण में व्यस्त थे। देर से ही सही लेकिन उन्होंने विदेशी टीका लिया। यह उनकी फितरत है।

जल्द शुरू होने वाला है मानसून सत्र इसलिए…

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र जल्द ही शुरू होने वाला है। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पिछले दिनों कहा था कि सभी विधायक वैक्सीन लगवाकर ही सदन पहुंचे। शुरू में सिन्हा के इस निर्णय पर राजद नेताओं ने आपत्ति जताई थी, लेकिन यादव बंधुओं के टीका लगवाने के बाद लग रहा है कि वे इस बात से सहमत हो गए हैं। पूर्व में तेजस्वी ने कहा था कि वे तब तक वैक्सीन नहीं लेंगे जब तक 70 प्रतिशत आबादी का वैक्सीनेशन नहीं हो जाता। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने तेजस्वी पर पलटवार करते हुए कहा था कि लालू परिवार गरीबों को टीका लेने से रोकने के दुष्प्रचार की बड़ी साजिश का हिस्सा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया