न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिरोजाबाद : दुल्हन के पिता नहीं कर पाए बुलेट की डिमांड पूरी तो शिक्षक दूल्हे ने बरात लाने से किया इनकार

फिरोजाबाद जिले के थाना नारखी क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां दुल्हन के पिता बुलेट की डिमांड पूरी नहीं कर पाए तो शिक्षक दूल्हे ने बरात लाने से ही इनकार कर दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Jul 2021 7:34:51

फिरोजाबाद : दुल्हन के पिता नहीं कर पाए बुलेट की डिमांड पूरी तो शिक्षक दूल्हे ने बरात लाने से किया इनकार

फिरोजाबाद जिले के थाना नारखी क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां दुल्हन के पिता बुलेट की डिमांड पूरी नहीं कर पाए तो शिक्षक दूल्हे ने बरात लाने से ही इनकार कर दिया। मंगलवार को बरात आनी थी, जिसे लेकर लड़की पक्ष ने सारी तैयारियां पूरी कर लीं। ऐन वक्त पर दूल्हा पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। युवती के पिता ने थाना नारखी में पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके साथ ही दूल्हे राहुल, उसके पिता प्रेमपाल और शादी कराने वाले कमल सिंह के खिलाफ तहरीर दी। नारखी थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

नारखी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का रिश्ता हाथरस के थाना लाडपुर के गांव मझोला निवासी राहुल पुत्र प्रेमपाल सिंह के साथ तय हुआ था। राहुल प्राथमिक स्कूल ग्राम कोकापुर में शिक्षक है। 20 जुलाई को बरात आनी थी। लड़की पक्ष पूरी तरह से शादी की तैयारी में जुटा था। लड़की पक्ष के घर पर मेहमान भी आ गए थे। खुशी का माहौल था।

इस बीच वर पक्ष ने लड़की के पिता से तीन लाख रुपये और बुलेट की मांग कर दी। पिता ने उनकी मांग पूरी करने पर असमर्थता जताई, जिसको लेकर पिछले दो दिनों तक पंचायत होती रही। 19 जुलाई की शाम को राहुल और उसके परिजनों ने बरात लाने से मना कर दिया। युवती के पिता ने कई बार वर पक्ष से मिन्नतें भी कीं, लेकिन दूल्हा और उसके घरवाले कोई भी मानने को तैयार नहीं हुआ। दुल्हन के पिता ने दूल्हा, उसके पिता और बिचौलिया के खिलाफ थाना नारखी में मुकदमा दर्ज कराया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका

तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील

गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’

गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई

पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा

एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत

iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद

काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात