न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आज हो सकता है Tata Tech IPO का अलॉटमेंट!, ऐसे चेक करें आपको अलॉट हुआ या नहीं

टाटा ग्रुप करीब 20 साल बाद अपने किसी कंपनी को सूचीबद्ध कराएगा। टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 22 नवंबर 2022 से 24 नवंबर 2023 के लिए खुला था। अब बारी आईपीओ अलॉटमेंट की है, जो आज यानी 28 नवंबर को हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Nov 2023 11:03:22

आज हो सकता है Tata Tech IPO का अलॉटमेंट!, ऐसे चेक करें आपको अलॉट हुआ या नहीं

टाटा ग्रुप करीब 20 साल बाद अपने किसी कंपनी को सूचीबद्ध कराएगा। टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 22 नवंबर 2022 से 24 नवंबर 2023 के लिए खुला था। अब बारी आईपीओ अलॉटमेंट की है, जो आज यानी 28 नवंबर को हो सकता है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 475 रुपये से 500 रुपये तय किया था। 20 साल बाद आए टाटा के आईपीओ को जबरदस्त रिस्पांस दिया था और अलॉटमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दे कि 1994 में स्थापित, टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड एक अग्रणी वैश्विक इंजीनियरिंग सेवा कंपनी है। वे उत्पाद विकास और डिजिटल समाधान प्रदान करते हैं। इसमें टर्नकी समाधान से लेकर वैश्विक मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) और उनके टियर-1 आपूर्तिकर्ता शामिल हैं। टाटा टेक्नोलॉजीज अपने ग्राहकों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और अंतिम ग्राहकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने वाले उत्पादों के विकास में सहायता करके उनके लिए मूल्य बनाने की आकांक्षा रखती है। ऑटोमोटिव उद्योग में अपनी गहरी डोमेन विशेषज्ञता के साथ, उन्होंने एयरोस्पेस और परिवहन और भारी निर्माण मशीनरी जैसे निकटवर्ती उद्योगों में भी ग्राहकों की सेवा करने के लिए उच्च विशेषज्ञता हासिल की है।

टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का परिचालन विश्व स्तर पर फैला हुआ है। वे वास्तविक समय में सहयोग करने और जटिल इंजीनियरिंग समस्याओं को हल करने के लिए विभिन्न कौशल सेटों के साथ दुनिया के विभिन्न हिस्सों से विविध टीमों को एक साथ लाते हैं।

70 गुना सब्सक्राइब्ड हुआ है आईपीओ

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को निवेशकों द्वारा जबरदस्त रेस्पोंस मिला था। खुलने के महज 1 घंटे के भीतर ही इसे फुल सब्सक्रिप्शन मिल गया थी और इसकी क्लोजिंग तक यानी 3 दिन में इसे 69.43 गुना सब्सक्राइब्ड किया गया था। 24 नवंबर 2023 को बंद होने तक टाटा टेक के आईपीओ के लिए 73.5 लाख लोगों ने आवेदन किया था, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

इस कैटेगरी में बंपर सब्सक्रिप्शन

टाटा टेक आईपीओ के लिए सबसे ज्यादा बोलियां QIB कैटेगरी में मिली, जिसे करीब 203.41 गुना सब्सक्राइब किया गया है। इसके बाद NII कैटेगरी में कंपनी को 62.11 गुना अधिक, तो वहीं रिटेलऔर एंप्लॉयी कैटेगरी में Tata Tech को क्रमश: 29.19 गुना, 16.50 गुना और 3.70 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। टाटा टेक ने निर्गम में प्रति शेयर जो 500 रुपये मूल्य तय किया गया है, उससे कंपनी का मूल्यांकन करीब 20,283 करोड़ रुपये होता है।

5 दिसंबर 2023 को लिस्टिंग

अब बात करें आईपीओ क्लोज होने के बाद के प्रोसेस की, तो बता दें कंपनी ने वैसे तो इसके अलॉटमेंट की अनुमानित तारीख 30 नवंबर तय की है, लेकिन 1 नवंबर 2023 से लागू हुए T+1 सिस्टम के तहत माना जा रहा है कि कंपनी आज 28 नवंबर को ही अलॉटमेंट फाइनलाइज कर सकती है। कंपनी द्वारा जारी डिटेल्स के मुताबिक, निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर 4 दिसंबर को क्रेडिट होंगे और इसकी BSE-NSE पर लिस्टिंग 5 दिसंबर 2023 को हो सकती है।

ऐसे चेक करें अलॉट हुआ या नहीं

- सबसे पहले बीएसई (BSE) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज खुलने पर इक्विटी ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
- अब नया पेज खुलने के बाद अपने इश्यू का चयन करें।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और पैन डिटेल एंटर करें।
- इसके बाद सर्च ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल