Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'जब तक इस्लाम है, आतंकवाद रहेगा', तस्लीमा नसरीन का बड़ा बयान

निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने पहलगाम और ढाका आतंकी हमलों का हवाला देते हुए इस्लाम, आतंकवाद, और धार्मिक कट्टरता पर तीखी टिप्पणी की। जानिए उन्होंने भारत, इस्लाम और अपने निर्वासित जीवन को लेकर क्या कहा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 05 May 2025 8:24:49

'जब तक इस्लाम है, आतंकवाद रहेगा', तस्लीमा नसरीन का बड़ा बयान

निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने रविवार को दिल्ली साहित्य महोत्सव के एक सत्र में एक तीखा बयान देते हुए इस्लाम और आतंकवाद के बीच संबंध पर चर्चा की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले और 2016 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए हमले के बीच समानताएं बताईं और कहा, "जब तक इस्लाम है, आतंकवाद रहेगा।"

‘लज्जा’ जैसी चर्चित कृति की लेखिका तस्लीमा ने कहा कि "इस्लाम 1400 वर्षों में ज़रा भी विकसित नहीं हुआ है। जब तक यह रहेगा, यह आतंकवादियों को जन्म देता रहेगा।" उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि 2016 के ढाका हमले में मुसलमानों को इसलिए मार दिया गया था क्योंकि वे हमलावरों के कहने पर "कलमा" नहीं पढ़ सके थे। उन्होंने आगे जोड़ा, "जब आस्था को तर्क और मानवता पर हावी होने दिया जाता है, तो इसी तरह की घटनाएं सामने आती हैं।"

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम, एक प्रमुख पर्यटन स्थल पर हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। वहीं 1 जुलाई 2016 को ढाका की होली आर्टिजन बेकरी पर आतंकी हमले में 29 लोग मारे गए थे।

तस्लीमा ने बताया कि पहलगाम हमले के चश्मदीदों और बचे हुए कुछ लोगों के अनुसार, हमलावरों ने लोगों से 'कलमा' पढ़ने को कहा था और जो लोग ऐसा नहीं कर पाए, उन्हें गोली मार दी गई। इसी संदर्भ में उन्होंने दोहराया, "जब तक इस्लाम रहेगा, आतंकवाद बना रहेगा।"
उन्होंने यूरोप और इस्लामी दुनिया की तुलना करते हुए कहा, "यूरोप में चर्च अब म्यूज़ियम बन चुके हैं, जबकि मुस्लिम समुदाय हर जगह नई मस्जिदें बनाने में लगा है। पहले से हज़ारों मस्जिदें मौजूद हैं, फिर भी और बनाने की होड़ लगी है। वे जिहादी पैदा करते हैं। मदरसों का कोई औचित्य नहीं है। बच्चों को सिर्फ एक नहीं, बल्कि सभी किताबें पढ़नी चाहिए।"

तस्लीमा नसरीन 1994 से निर्वासन का जीवन जी रही हैं, जब उन पर ईशनिंदा के आरोप लगे थे। वह तब से स्वीडन, अमेरिका और भारत में रह रही हैं।

भारत के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, "मैं अमेरिका की स्थायी निवासी हूं और वहां दस साल तक रही हूं, लेकिन कभी भी वहां अपनेपन का एहसास नहीं हुआ। कोलकाता आने के बाद ही मुझे पहली बार लगा कि मैं घर पर हूं। जब मुझे पश्चिम बंगाल से निकाला गया, तब दिल्ली ने मुझे दूसरा घर दिया। इस देश ने मुझे वह अपनापन दिया है, जो मेरा अपना देश नहीं दे सका।"

आखिर में उन्होंने भावुक होकर कहा, "मुझे भारत से प्यार है। यह मेरे लिए घर जैसा है।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
सर्दियों में ट्राई करें कश्मीरी हाक, चावल के साथ परोसें यह देसी हरी सब्जी
सर्दियों में ट्राई करें कश्मीरी हाक, चावल के साथ परोसें यह देसी हरी सब्जी
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
ठंड के मौसम में नाश्ते या लंच के लिए बनाएं दलिया वेज खिचड़ी, सब्जियों से भरपूर है यह रेसिपी
ठंड के मौसम में नाश्ते या लंच के लिए बनाएं दलिया वेज खिचड़ी, सब्जियों से भरपूर है यह रेसिपी
astrology