न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तमिलनाडु में भारी बारिश से बिगड़े हालात, 5 जिलों में रेड अलर्ट, 9 जिलों में दो दिन की छुट्टी घोषित

तमिलनाडु के अधिकांश हिस्‍सों में लगातार हो रही बारिश से हालात बेहद खराब हो गए है। सड़कों पर जनजमाव होने से लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने बुधवार को राज्‍य के अधिकांश हिस्‍से में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Nov 2021 11:45:20

तमिलनाडु में भारी बारिश से बिगड़े हालात, 5 जिलों में रेड अलर्ट, 9 जिलों में दो दिन की छुट्टी घोषित

तमिलनाडु के अधिकांश हिस्‍सों में लगातार हो रही बारिश से हालात बेहद खराब हो गए है। सड़कों पर जनजमाव होने से लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने बुधवार को राज्‍य के अधिकांश हिस्‍से में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को तमिलनाडु के कुड्डालोर, विलुप्‍पुरम, शिवगंगा, रामनाथपुरम और कराईकल के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि बुधवार को इन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं चेन्‍नई के अधिकांश हिस्‍सों में बारिश के कारण जलजमाव होने से जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त है। इसके साथ ही कोयंबटूर में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने सभी स्‍कूल कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है। तमिलनाडु के नागपट्टिनम में भी पिछले कुछ घंटों से तेज बारिश हो रही है। इसके कारण जगह-जगह जलजमाव है। सार्वजनिक यातायात भी बंद है

राज्‍य में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 9 जिलों में 10 और 11 नवंबर को अवकाश की घोषणा की है। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय और अन्‍य ऑफिस बंद रहेंगे। इन जिलों में चेन्‍नई, कांचीपुरम, तिरुवलूर, चेंगलपट्टू, कुड्डालोर, नागपट्टिनम, थंजावूर, तिरुवरूर और मालियादुथरई शामिल हैं।

मौसम विभाग ने मंगलवार को जानकारी दी थी कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र जल्द ही दबाव में बदल सकता है और अगले कुछ दिनों में पूरे तमिलनाडु में भारी बारिश होने की आशंका है। चेन्नई और आसपास के जिलों जैसे चेंगलपेट में मंगलवार को बारिश में कमी आई लेकिन तमिलनाडु के नागपट्टिनम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के कराईकल जैसे क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज