न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तालिबान का खौफ: अफगानिस्तान से निकालने के लिए कई पैरेंट्स ने काबुल एयरपोर्ट पर लड़कियों की करा दी जबरन शादी

अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान (Taliban) के कब्जे के बाद पूरी दुनिया को सबसे ज्यादा जिस बात की चिंता सता रही है वह है वहां की महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Sept 2021 09:19:27

तालिबान का खौफ: अफगानिस्तान से निकालने के लिए कई पैरेंट्स ने काबुल एयरपोर्ट पर लड़कियों की करा दी जबरन शादी

अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान (Taliban) के कब्जे के बाद पूरी दुनिया को सबसे ज्यादा जिस बात की चिंता सता रही है वह है वहां की महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा की। हालात कितने खराब है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अफगानिस्तान से निकालने के लिए कई माता-पिता ने अपनी लड़कियों की शादी काबुल एयरपोर्ट के बाहर ही करा दी थी। इसकी वजह यह थी कि कहीं ये लड़कियां तालिबान के दहशतगर्दों के हाथों में न पड़ जाएं। ये घटनाएं 30 अगस्त के पहले की हैं। अब इस मामले की जानकारी अमेरिकी एडमिनस्ट्रेशन को मिल चुकी है। CNN ने अमेरिकी अफसरों के हवाले से इस मामले का खुलासा किया है। इस रिपोर्ट मुताबिक, यह सीधे तौर पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग यानी मानव तस्करी का मामला है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने गृह और रक्षा मंत्रालय को इन घटनाओं की तफ्सील से जानकारी देते हुए उन्हें अलर्ट पर रहने को कहा है। मामले की जांच भी शुरू हो चुकी है।

मामला UAE में सामने आया। दरअसल, अफगानिस्तान से निकाले गए ज्यादातर लोगों को अमेरिका ने दूसरे देशों में स्थित रिफ्यूजी कैम्प्स में रखा है। यहां कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद इन्हें अलग-अलग देशों और अमेरिका में भेजा जाएगा। इसके बाद नियमों के तहत रिफ्यूजी या नागरिक का दर्जा दिया जाएगा। इस दौरान जांच में कुछ लड़कियों ने अमेरिकी अफसरों को बताया कि उनके पैरेंट्स ने काबुल एयरपोर्ट के बाहर ही जल्दबाजी में उनकी जबरदस्ती शादी करा दी। इन लड़कियों के मुताबिक, उनके पैरेंट्स नहीं चाहते थे कि वे तालिबानी हुकूमत के दौरान मुल्क में रहें, क्योंकि वे तालिबानियों के जुल्म का शिकार हो सकती हैं।

इतना ही नहीं रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि मां-बाप या परिवार ने एयरपोर्ट के बाहर ऐसे लोगों या लड़कों को तलाशा जिनके पास मुल्क छोड़ने के ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स थे। उन्ही लड़कों को शादी करने के लिए मोटी रकम भी दी और इस तरह लड़कियां देश से निकल जाएं। कुछ मामलों में तो लड़कों ने रकम लेकर इन लड़कियों को पत्नी बताया और फिर अफगानिस्तान से बाहर पहुंचा दिया।

मामला सामने आने के बाद अमेरिका अलर्ट

UAE में मौजूद अमेरिकी अफसरों ने इन मामलों की जानकारी विदेश मंत्रालय को दी। विदेश मंत्रालय यानी स्टेट डिपार्टमेंट ने होमलैंड सिक्योरिटी और डिफेंस डिपार्टमेंट को मामले की जांच करने के साथ ही अलर्ट रहने को कहा।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस तरह के कितने मामले सामने आए, इसके आंकड़े अभी मौजूद नहीं हैं। हालांकि, UAE में मौजूद अमेरिकी डिप्लोमैट्स अब गहरी छानबीन कर रहे हैं। इन लड़कियों की पहचान की जा रही है, क्योंकि ये मानव तस्करी से जुड़ा मामला है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंहतोड़ जवाब देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का ईरान पर कोई असर नहीं
'मुंहतोड़ जवाब देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का ईरान पर कोई असर नहीं
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
राघव चड्ढा के समर्थन में आईं प्रियंका चोपड़ा, जीजू के वीडियो पर दिया दिल छू लेने वाला रिएक्शन
राघव चड्ढा के समर्थन में आईं प्रियंका चोपड़ा, जीजू के वीडियो पर दिया दिल छू लेने वाला रिएक्शन
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
Instagram Reels पर मिलियन व्यूज पाने का सीक्रेट, इन आसान टिप्स से करें धमाल
Instagram Reels पर मिलियन व्यूज पाने का सीक्रेट, इन आसान टिप्स से करें धमाल
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
टिम डेविड ने एक ओवर में जड़ दिए 30 रन, ऐसा छक्का मारा कि स्टेडियम में सब रह गए दंग;  VIDEO
टिम डेविड ने एक ओवर में जड़ दिए 30 रन, ऐसा छक्का मारा कि स्टेडियम में सब रह गए दंग; VIDEO