Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तालिबान का नया फरमान- पुरुषों को साथ लेकर पब्लिक पार्क घूमने नहीं जा सकेंगी महिलाएं, वरना अंजाम...

अफगानिस्तान में तालिबान (Taliban) के कब्जे को करीब 9 महीने बीत चुके हैं। तालिबान नए-नए फरमान जारी कर रहा है। अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद से तालिबान वहां की महिलाओं की आजादी के खिलाफ कई कदम उठा चुका है। तालिबान ने पब्लिक पार्कों में महिलाओं और पुरुषों की एंट्री के लिए अलग अलग दिन भी निर्धारित किये गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Mar 2022 9:35:15

तालिबान का नया फरमान- पुरुषों को साथ लेकर पब्लिक पार्क घूमने नहीं जा सकेंगी महिलाएं, वरना अंजाम...

अफगानिस्तान में तालिबान (Taliban) के कब्जे को करीब 9 महीने बीत चुके हैं। तालिबान नए-नए फरमान जारी कर रहा है। अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद से तालिबान वहां की महिलाओं की आजादी के खिलाफ कई कदम उठा चुका है। तालिबान ने पब्लिक पार्कों में महिलाओं और पुरुषों की एंट्री के लिए अलग अलग दिन भी निर्धारित किये गए हैं। यानी महिलाओं के लिए निर्धारित दिनों ने पुरुषों की एंट्री बैन होगी और पुरुषों के लिए निर्धारित किए गए दिनों में महिलाओं की। नए तुगलकी फरमान के तहत अब हफ्ते में 3 दिन (रविवार, सोमवार और मंगलवार) सिर्फ महिलाएं और बाकी 4 दिन (बुद्धवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार) पुरुषों को पार्क के अंदर जाने की इजाजत होगी। वहीं, महिलाओं को अपने 3 दिनों में हिजाब पहनना भी जरूरी होगा। तालिबान के संस्कृति मंत्रालय ने फरमान जारी किया है कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के सार्वजनिक यानी पब्लिक पार्कों में महिला और पुरुष साथ नही जा सकेंगे।
अपने आदेश ने तालिबान ने कहा कि अगर महिलाओं के निर्धारित किये गए दिनों में पुरुष या पुरुषों के लिए निर्धारित किये गए दिनों में महिलायें पब्लिक पार्क में जाती हैं तो उन पर कठोर सजा दी जाएगी। वहीं, इस सजा के खिलाफ अपील करने की इजाजत भी किसी को नहीं होगी।

रविवार को तालिबान ने एक और नया फरमान जारी किया है। तालिबान ने पुरुषों के बिना महिलाओं के फ्लाइट में सफर करने पर रोक लगा दी है। तालिबान का कहना है कि किसी महिला को देश में या देश के बाहर फ्लाइट से सफर करने के लिए किसी न किसी पुरुष रिश्तेदार के साथ की जरूरत होगी। तालिबान ने कहा है कि जिन महिलाओं ने पहले ही टिकट बुक कर लिया था, उन्हें सोमवार तक यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को काबुल हवाईअड्डे पर कुछ महिलाओं को टिकट देने से मना कर दिया गया

आपको बता दें कि अगस्त 2021 से लेकर अब तक 9-12 वीं क्लास में पढ़ने वाली बच्चियों के स्कूल बंद हैं। वहीं लड़के और लड़कियों के एक साथ एक ही क्लास में पढ़ने पर भी पाबंदी लगी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका