न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अफगानिस्तान: तालिबान के नए नियम - दाढ़ी कटवाने पर पिटाई, महिलाओं का बाहर निकलना बैन

अमेरिकी और नाटो सैनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्तान में तालिबान तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिलों और देश की प्रमुख सीमाओं पर कब्जा और प्रांतीय राजधानी की घेराबंदी कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 July 2021 1:00:45

अफगानिस्तान: तालिबान के नए नियम - दाढ़ी कटवाने पर पिटाई, महिलाओं का बाहर निकलना बैन

अमेरिकी और नाटो सैनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्तान में तालिबान तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिलों और देश की प्रमुख सीमाओं पर कब्जा और प्रांतीय राजधानी की घेराबंदी कर रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में वे फिर से ‘तालिबानी कायदे-कानूनों’ को लागू करने में जुट गए है। तालिबान ने उत्तरी अफगानिस्तान के एक जिले पर कब्जा जमाने के बाद स्थानीय इमाम को एक पत्र के जरिये अपना पहला आदेश जारी किया है। कलाफगन जिले के निवासी 25 साल के सेफतुल्लाह ने एएफपी को बताया कि फरमान में कहा गया है कि महिलाएं मर्दों के बिना बाजार नहीं जा सकती हैं, और पुरुषों को अपनी दाढ़ी रखनी है। तालिबान ने सिगरेट, बीड़ी पीने पर भी रोक लगा दी है और चेतावनी दी है कि अगर किसी ने नियम-कायदों का उल्लंघन किया तो उनके साथ गंभीरता से निपटा जाएगा।

विदेशी सैनिकों की देश से वापसी के बाद से तालिबान ने तेजी से अपनी पकड़ मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसने कई प्रमुख बॉर्डर क्रासिंग पर कब्जा जमाया है। इसके अलावा कई प्रांतीय राजधानियों को घेर लिया गया है। हाल ही में अफगानिस्तान ने दावा किया था कि इसने देश के 85% हिस्से पर कब्जा कर लिया है।

taliban,afganistan,taliban new rule,women,smoking banned

महिलाओं के बीच डर

वहीं, जिन इलाकों पर तालिबान कब्जा जमा रहा है, वहां पर सख्त इस्लामिक नियम लागू किये जा रहे हैं। पिछले महीने संगठन ने तजाकिस्तान से लगने वाली सीमा के नजदीक बसे शिर खान बंदार इलाके पर कब्जा जमाया। इसके बाद यहां पर तालिबान ने आदेश दिया कि महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल सकेंगी। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि इस इलाके में रहने वाली महिलाएं और युवा लड़कियां सिलाई-बुनाई का काम करती थीं। लेकिन अब तालिबान के आदेश की वजह से ये सभी डरी हुई हैं। बता दें कि तालिबान ने 1996 से 2001 तक अफगानिस्तान पर शासन किया। उस दौरान महिलाओं को घर के अंदर रहने का आदेश था, जब तक कि कोई पुरुष रिश्तेदार साथ न हो, उन्हें बाहर निकलने की इजाजत नहीं थी। लड़कियों को स्कूल जाने की अनुमति नहीं थी, और व्यभिचार जैसे अपराधों में दोषी पाए जाने वालों को मौत के घाट उतार दिया जाता था। तालिबान न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 9/11 हमले के बाद अमेरिका के निशाने पर आया।

महिलाओं की अपेक्षाकृत मर्दों को ज्यादा आजादी थी, लेकिन उन्हें दाढ़ी बनाने की मनाही थी। नमाज में शामिल नहीं होने पर लोगों को पीटा जाता था और सबको पारंपरिक पोशाक पहनने को कहा जाता था।

तालिबान के नए नियम क्या हैं?

- महिलाओं को घरों के भीतर रहने को कहा गया है।
- केवल पुरुषों के साथ ही बाहर निकलने की इजाजत है।
- महिलाओं और बच्चियों का पर्दा करना बेहद जरूरी।
- छठी कक्षा से आगे के स्कूलों में जाने वाली लड़कियों को पढ़ने पर रोक।
- किसी भी नियम को तोड़ने या यौन अपराधों में संलिप्त पाए जाने पर पत्थर मारकर मौत की सजा का प्रावधान किया गया है।
- पुरुषों को दाढ़ी नहीं कटवाने का आदेश दिया गया है।
- मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ने जाने पर पिटाई का आदेश दिया गया है।
- पुरुषों को केवल पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहनने की इजाजत है।
- कई गांवों में लोगों से कहा गया है कि वे अपनी बेटियों और विधवाओं की शादी तालिबान लड़ाकों से करें।
- तालिबान के कब्जे वाले इलाकों के इमामों को 15 साल से कम उम्र की लड़कियों की जानकारी तालिबान को देना है।
- 45 साल से कम उम्र की महिलाओं की शादी तालिबान लड़ाकों से करवानी है।
- कब्जे वाले इलाके में लोगों को रात के बाद बाहर नहीं निकलने का आदेश दिया गया है।
- लोगों को लाल और हरे कपड़े पहनने से मना किया गया है, क्योंकि ये अफगानिस्तान के झंडे का रंग है।
- सभी पुरुषों को सर पर पगड़ी पहननी है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

F-15E के दूसरे अमेरिकी पायलट का भी चला पता, ईरान से सुरक्षित निकासी बनी सबसे बड़ी चुनौती, तेज़ गोलीबारी जारी
F-15E के दूसरे अमेरिकी पायलट का भी चला पता, ईरान से सुरक्षित निकासी बनी सबसे बड़ी चुनौती, तेज़ गोलीबारी जारी
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
राघव चड्ढा के समर्थन में आईं प्रियंका चोपड़ा, जीजू के वीडियो पर दिया दिल छू लेने वाला रिएक्शन
राघव चड्ढा के समर्थन में आईं प्रियंका चोपड़ा, जीजू के वीडियो पर दिया दिल छू लेने वाला रिएक्शन
तीसरे शनिवार ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई से मचाया तहलका
तीसरे शनिवार ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई से मचाया तहलका
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
Iran US War: इस्फहान में अमेरिकी सी-130 विमान ध्वस्त, ईरान का दावा; लगातार बढ़ रहा संघर्ष का दायरा
Iran US War: इस्फहान में अमेरिकी सी-130 विमान ध्वस्त, ईरान का दावा; लगातार बढ़ रहा संघर्ष का दायरा
Instagram Reels पर मिलियन व्यूज पाने का सीक्रेट, इन आसान टिप्स से करें धमाल
Instagram Reels पर मिलियन व्यूज पाने का सीक्रेट, इन आसान टिप्स से करें धमाल
SRH vs LSG: आज हैदराबाद में लखनऊ से भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और मैच का अनुमान
SRH vs LSG: आज हैदराबाद में लखनऊ से भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और मैच का अनुमान
तुषार देशपांडे का आखिरी ओवर में कमाल, 6 गेंदों में 11 रन नहीं बना सकी गुजरात टाइटंस; देखें रोमांचक फिनिश
तुषार देशपांडे का आखिरी ओवर में कमाल, 6 गेंदों में 11 रन नहीं बना सकी गुजरात टाइटंस; देखें रोमांचक फिनिश
राजस्थान रॉयल्स का टॉप पर कब्जा, मुंबई इंडियंस की हालत पतली; RCB इस पायदान पर कायम
राजस्थान रॉयल्स का टॉप पर कब्जा, मुंबई इंडियंस की हालत पतली; RCB इस पायदान पर कायम
छुट्टियों में बच्चों के साथ घूमें दिल्ली का रेल म्यूजियम, टॉय ट्रेन राइड देगी खास अनुभव; जानें टिकट, टाइमिंग और पहुंचने का तरीका
छुट्टियों में बच्चों के साथ घूमें दिल्ली का रेल म्यूजियम, टॉय ट्रेन राइड देगी खास अनुभव; जानें टिकट, टाइमिंग और पहुंचने का तरीका
‘रामायण’ पर उठे सवालों के बीच Hrithik Roshan का बयान, VFX आलोचना पर दिया  जवाब—कहा, 'हर चीज को समझकर करें जज'
‘रामायण’ पर उठे सवालों के बीच Hrithik Roshan का बयान, VFX आलोचना पर दिया जवाब—कहा, 'हर चीज को समझकर करें जज'