न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तलाक न देने की जिद पड़ गई भारी, पत्नी के अफेयर का चल गया था पता, दर्द से तपड़ते सौरभ के यह थे आखिरी शब्द

मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ सिंह राजपूत की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा! पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर साजिश रची, सौरभ की बेरहमी से हत्या कर शव के 50 टुकड़े किए और सीमेंट से सील कर दिया। जानें पूरा मामला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Mar 2025 4:35:20

तलाक न देने की जिद पड़ गई भारी, पत्नी के अफेयर का चल गया था पता, दर्द से तपड़ते सौरभ के यह थे आखिरी शब्द

मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ सिंह राजपूत की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सौरभ को पत्नी मुस्कान के मोबाइल से पता चला था कि उसका साहिल के साथ अफेयर चल रहा है। इसके बावजूद, वह अपनी बेटी पीहू के भविष्य को देखते हुए मुस्कान को छोड़ना नहीं चाहता था।

लेकिन साहिल के प्यार में अंधी मुस्कान ने उसकी मौत की साजिश रच डाली। प्रेमी साहिल के साथ मिलकर उसने सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने उसके शव के 50 टुकड़े किए और प्लास्टिक के ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया।

तलाक की जिद बनी हत्या की वजह

घटना नागपुर के ब्रह्मपुरी इलाके की है। बताया जा रहा है कि मुस्कान लगातार सौरभ से तलाक की मांग कर रही थी, लेकिन सौरभ अपनी बेटी की खातिर शादी को बचाना चाहता था। हत्या वाले दिन भी उसने पीहू का हवाला देकर मुस्कान को मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद साहिल और मुस्कान ने मिलकर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। दर्द से कराहते हुए सौरभ ने आखिरी बार कहा, "मुझे मत मारो, मैं तलाक दे दूंगा," लेकिन दोनों ने कोई रहम नहीं किया और उसकी हत्या कर दी।

नशे की हालत में दिया वारदात को अंजाम

हत्या से पहले मुस्कान और साहिल ने सिगरेट में ड्रग्स मिलाकर नशा किया। वारदात के बाद शव के टुकड़े कर प्लास्टिक के ड्रम में भर दिया और ऊपर से सीमेंट डालकर सील कर दिया। रातभर में सीमेंट पत्थर जैसा सख्त हो गया। वहीं, हत्या के बाद दोनों घर में आराम से सो गए, जबकि मासूम पीहू दूसरे कमरे में बेखबर सो रही थी।

तलाक से इनकार के बाद रची गई खौफनाक साजिश

मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ सिंह राजपूत की हत्या से जुड़े नए खुलासे चौंकाने वाले हैं। जनवरी में जब सौरभ लंदन से लौटे, तो पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के बारे में बताया और तलाक की मांग की। लेकिन बेटी पीहू के भविष्य की चिंता में सौरभ ने तलाक देने से इनकार कर दिया। इसी के बाद मुस्कान और साहिल ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली।

पहले से बना लिया था मर्डर प्लान

मुस्कान और साहिल ने पहले ही कबाड़ी बाजार से प्लास्टिक का ड्रम खरीदा और झंडा चौक से सीमेंट लाकर घर में आटा रखने के बहाने रख दिया। उनकी योजना थी कि हत्या के बाद शव को टुकड़ों में काटकर ड्रम में डाल दिया जाए और सीमेंट से सील कर दिया जाए, ताकि कोई सुराग न बचे।

पत्थर बन चुका था शव, पुलिस भी रह गई दंग

हत्या के बाद जब घर से बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब ड्रम को काटने की कोशिश की, तो सीमेंट इतना सख्त हो चुका था कि उसे तोड़ना मुश्किल हो गया। आखिरकार, ड्रम को पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया, जहां दो मशीनों की मदद से सीमेंट तोड़कर शव निकाला गया। फिलहाल, दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

मुस्कान के माता-पिता भी कर रहे फांसी की मांग

इस दिल दहला देने वाले अपराध के बाद मुस्कान के माता-पिता भी अपनी ही बेटी के खिलाफ खड़े हो गए हैं। सौरभ के प्रति उनके लगाव को देखते हुए, वे भी मुस्कान के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं। मुस्कान की मां ने कहा, "हमारा दामाद बहुत अच्छा इंसान था। हमारी बेटी कातिल है, उसका गुनाह माफ करने लायक नहीं है। अगर उसे फांसी नहीं हुई तो हम खुद उसे मार देंगे।"

साहिल ने ही मुस्कान को नशे की लत लगाई थी, जिससे वह और ज्यादा बेकाबू हो गई। अब पीड़ित परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा है, ताकि सौरभ के हत्यारों को सख्त से सख्त सजा मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल