न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Byjus के कर्मचारियों पर फिर लटकी तलवार, 4000 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी में कम्पनी

कंपनी के इंडिया सीईओ अर्जुन मोहन ने रिस्ट्रक्चरिंग की कवायद तेज करते हुए कॉस्ट कटिंग का प्लान तैयार किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Sep 2023 12:43:41

Byjus के कर्मचारियों पर फिर लटकी तलवार, 4000 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी में कम्पनी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एडटेक फर्म बायजू एक बार फिर से चर्चाओं में है। जून 2023 में अपने 1000 कर्मचारियों को बेरोजगार बनाने वाली यह कम्पनी एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस बार यह छंटनी 4000 कर्मचारियों की होगी। बायजू मार्केट में एक ऑनलाइन टीचिंग ऐप कंपनी है। इसके जरिए बच्चे घर पर रह कर ऑनलाइन पढ़ाई करते हैं। ये कंपनी भारत की सबसे मूल्यवान स्टार्टअप कंपनी के रूप में ख्याति पा चुकी है।

कंपनी के इंडिया सीईओ अर्जुन मोहन ने रिस्ट्रक्चरिंग की कवायद तेज करते हुए कॉस्ट कटिंग का प्लान तैयार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके तहत कंपनी में काम कर रहे करीब 4,000 कर्मचारियों को बाहर निकाला जा सकता है। बीते सप्ताह ही अर्जुन मोहन को भारत में कंपनी का सीईओ नामित किया गया था और अब उन्होंने कंपनी मैनेजमेंट को अपने इस प्लान के बारे में बता दिया है।

11% कर्मचारियों को निकालने का प्लान

बिजनेस स्टैंडर्ड की खबर के मुताबिक, फंडिंग संकट का सामना कर रही बायजू कंपनी ऑपरेशनल स्ट्रक्चर को आसान बनाने के लिए कॉस्ट कटिंग की प्लानिंग की जा रही है। बिजनेस को रिस्ट्रक्चर करने की इस कवायद के चलते आने वाले कुछ हफ्तों में कंपनी के कुल वर्कफोर्स में से 11 फीसदी को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। ये करीब 4,000 कर्मचारी होते हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बेंगलुरु स्थित इस एडटेक कंपनी में कुल कर्मचारियों की संख्या करीब 35,000 है। इससे पहले जून 2023 में कंपनी ने 1000 लोगों को नौकरी से निकाला था।

किन विभागों के कर्मचारी होंगे प्रभावित?

हालांकि, जब बायजू के प्रवक्ता से इस संबंध में जानकारी ली गई, तो उन्होंने कंपनी के रिस्ट्रक्चर प्लान के तहत प्रभावित होने वाले कुल कर्मचारियों की संख्या बताने से इनकार कर दिया। लेकिन उन्होंने कहा है कि कंपनी के बिजनेस रिस्ट्रक्चरिंग का काम अंतिम चरण में है। रिपोर्ट की मानें तो नई छंटनी से बायजू को ऑपरेट करने वाली एंटिटी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के भारतीय कर्मचारियों के साथ ही आकाश के एंप्लॉईज पर भी असर पड़ सकता है।

एक साल में आधी रह गई कंपनी की वैल्यू

गौरतलब है कि अमेरिकी निवेशकों ने पिछले साल बायजू में अपनी होल्डिंग घटाई थी। अमेरिकी एसेट मैनेजर ब्लैकरॉक ने कथित तौर पर एडटेक दिग्गज बायजू का मूल्यांकन लगभग 50 फीसदी घटाकर 11.5 अरब डॉलर कर दिया है। बीते साल जून 2022 में कंपनी की वैल्यू 22 अरब डॉलर आंकी गई थी। इस हिसाब से देखा जाए तो ये सालभर की अवधि में ही आधी हो गई है। हालांकि इस संबंध में कंपनी की ओर से कोई टिप्पणी जारी नहीं की गई है।

फाउंडर को है ये भरोसा

भारतीय कारोबार के लिए बायजू के नए सीईओ बनाए गए अर्जुन मोहन के बारे में बताएं, तो वे इससे पहले कंपनी में चीफ बिजनेस ऑफिसर की जिम्मेदारी निभा रहे थे। अब कंपनी की रिस्ट्रक्चरिंग की जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधों पर हैं। बायजू के संस्थापक रवींद्रन ने बीते दिनों कहा था कि अर्जुन मोहन की एंट्री कंपनी के मिशन और आगे आने वाले अद्वितीय अवसरों में उनके विश्वास का प्रमाण है। उनकी स्पेशिएलिटी निश्चित तौर पर हमारे बदलाव के प्रयासों में मदद करेगी और वैश्विक एडटेक परिदृश्य में हमारी स्थिति को मजबूत करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी