Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार : जहरीली शराब ने फिर ली एक और जान, पिछले 10 दिनों में हुई 8 लोगों की मौत

बिहार के समस्तीपुर में जहरीली शराब घातक बनती जा रही हैं जहां शुक्रवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। एक अन्य की स्थिति गंभीर है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Nov 2021 1:09:28

बिहार : जहरीली शराब ने फिर ली एक और जान, पिछले 10 दिनों में हुई 8 लोगों की मौत

बिहार के समस्तीपुर में जहरीली शराब घातक बनती जा रही हैं जहां शुक्रवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। एक अन्य की स्थिति गंभीर है। उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के जहरीली शराब पीने की आशंका है। पिछले 10 दिनों में जिले में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के नरघोघी टोला खैरवन निवासी गांगो दास के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, युवक की संदिग्ध मौत के बाद अब तक पुलिस व प्रशासन के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
उसके साथी पंकज कुमार का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। पिता गांगो दास ने कहा- 'छठ पूजा के संध्या अर्घ्य के दिन 10 नवंबर की शाम उसने अपने दोस्त पंकज व गंगा राम के साथ दारू पी थी। इसके बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई।'
पटोरी थाना क्षेत्र के रुपौली पंचायत में दिवाली से एक दिन पहले संदिग्ध हालत में चार लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में BSF के सब इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह, आर्मी जवान मोहन कुमार, किसान श्यामनंदन चौधरी व मजदूर वीरचंद्र राय शामिल थे। वहीं, तारापुर धमौन में 2 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो गई थी। मृतकों में रंजीत कुमार सिंह व धनंजय कुमार शामिल थे। इसके बाद पटोरी थाना क्षेते के सिंघिया चौर में घूमने गए पांच नाबालिग दोस्तों ने जहरीली शराब पी थी। इसमें मोहन राय का पुत्र मुन्ना कुमार (15) अरविंद राय का पुत्र छोटू कुमार (14), लग्न देव राय का पुत्र रवि कुमार (17), गौरी शंकर राय का पुत्र रौशन कुमार (16) व चंद्रदेव राय का पुत्र आनंद कुमार (17 वर्ष) शामिल थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका