न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Surya Grahan 2022 Timings In India: आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, भारत में इन जगहों पर दिखेगा, यहां देखें लाइव

ज्योतिष में ग्रहण को अशुभ घटनाओं में गिना जाता है। इस वजह से ग्रहण के दौरान शुभ कार्य और पूजा पाठ वर्जित माने जाते हैं। बता दे, 25 अक्तूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा फिर 08 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण भी लगेगा। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Oct 2022 10:16:35

Surya Grahan 2022 Timings In India:  आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, भारत में इन जगहों पर दिखेगा, यहां देखें लाइव

आज यानी 25 अक्टूबर 2022 को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। भारत में भी इस सूर्य ग्रहण को देखा जा सकेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक अमावस्या तिथि पर लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करते हुए दिवाली का त्योहार मनाया जाता है और अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। लेकिन इस बार दिवाली के तुरंत बाद ही आंशिक सूर्यग्रहण लग रहा है। ज्योतिष में ग्रहण को अशुभ घटनाओं में गिना जाता है। इस वजह से ग्रहण के दौरान शुभ कार्य और पूजा पाठ वर्जित माने जाते हैं। बता दे, 25 अक्तूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा फिर 08 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण भी लगेगा। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां...

आपके शहर में सूर्य ग्रहण - कब से - कब तक

दिल्ली - 04 बजकर 29 मिनट से - शाम 05 बजकर 42 मिनट तक
अमृतसर - शाम 04 बजकर 19 मिनट से - 05 बजकर 48 मिनट तक
भोपाल - शाम 04 बजकर 49 मिनट से - 05 बजकर 46 मिनट तक
जयपुर - शाम 04 बजकर 31 मिनट से - 05 बजकर 49 मिनट तक
मुंबई - शाम 04 बजकर 49 मिनट से - 06 बजकर 09 मिनट तक
रायपुर - शाम 04 बजकर 51 मिनट से - 05 बजकर 31 मिनट तक
इंदौर - शाम 04 बजकर 42 मिनट से - 05 बजकर 53 मिनट तक
चैन्नई - शाम 05 बजकर 14 मिनट से - 05 बजकर 44 मिनट तक
बेंगलुरू - शाम 05 बजकर 12 मिनट से - 05 बजकर 55 मिनट तक
पटना - शाम 04 बजकर 42 मिनट से - 05 बजकर 23 मिनट तक
गांधीनगर - शाम 04 बजकर 37 मिनट से - 06 बजकर 05 मिनट तक
उदयपुर - शाम 04 बजकर 35 मिनट से - 06 बजकर 00 मिनट तक
लुधियाना - शाम 04 बजकर 22 मिनट से - 05 बजकर 44 मिनट तक
शिमला - शाम 04 बजकर 23 मिनट से - 05 बजकर 39 मिनट तक
लखनऊ - शाम 04 बजकर 36 मिनट से - 05 बजकर 29 मिनट तक
कोलकाता - शाम 05 बजकर 52 मिनट से - 05 बजकर 03 मिनट तक
देहरादून - शाम 04 बजकर 26 मिनट से - 05 बजकर 36 मिनट तक

भारत में इन जगहों पर दिखेगा सूर्य ग्रहण

यह आंशिक सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। भारत में ग्रहण दिल्ली, राजस्थान,पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड। जम्मू, श्रीनगर, लेह और लद्दाख में दिखाई देगा। दक्षिण भारत के हिस्से जैसे तमिलनाडु, कर्नाटक,मुंबई, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और बंगाल में कुछ समय के लिए दिखाई देगा। देश के पूर्वी भागों में असम,अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और नागालैंड में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा।

कैसे देखें लाइव सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण के दीदार के लिए NASA और Timeanddate.com ने लाइव स्ट्रीम लिंक जारी किया गया है। इसके जरिए दुनिया भर के लोग इस अद्भुत खगोलीय घटना को देख सकेंगे। इसके अलावा आप 'Royal Observatory Greenwich' के यूट्यूब चैनल पर भी इस अद्भुत खगोलीय घटना को लाइव देख सकते हैं।

सूर्य ग्रहण पर क्या करें और क्या नहीं

- ग्रहण के दौरानवृद्ध, गर्भवती स्त्रियां और बच्चों को छोड़कर सभी लोगों को सोना, खाना-पीना से बचना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को विशेष तौर पर पूरे ग्रहण में एक स्थान पर बैठना चाहिए। साथ ही बैठकर हनुमान चालीसा आदि का पाठ कर सकते हैं। उससे ग्रहण असर उनके ऊपर प्रभावहीन रहेगा।
- गर्भवती महिलाएं ग्रहण शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद स्नान अवश्य करें।
- सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोने से बचना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान कभी भी कोई शुभ काम या देवी-देवताओं की पूजा नहीं करनी चाहिए।
- ग्रहण के दौरान तुलसी समेत अन्य पेड़-पौधों नहीं छूना चाहिए।
- नंगी आंखों से आसमान में होने वाली इस खगोलीय घटना को कभी भी नहीं देखना चाहिए क्योंकि सूर्य की किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। सूर्य ग्रहण को टेलीस्कोप से भी नहीं देखना चाहिए। इसे देखने के लिए विशेष रूप से बनाए गए चश्मों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
- ग्रहणकाल के दौरान चाकू, छुरी जैसे तेज किनारों वाली वस्तुओं का प्रयोग ना करें।
- ग्रहणकाल के दौरान स्नान और पूजा ना करें ग्रहणकाल के दौरान इन कार्यों को शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान आप आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
- ग्रहण के दौरान अपने इष्ट देवी-देवताओं के नाम का स्मरण करना चाहिए।
- ग्रहण खत्म होने पर पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल