न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर इलाहाबादिया का पासपोर्ट जारी करने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इंकार, जाँच जारी है

बीयर बाइसेप्स के नाम से मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को भरोसा दिलाया कि वह अपने शो में शालीनता बनाए रखेंगे। इस मामला की सुनवाई जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 01 Apr 2025 8:11:00

रणवीर इलाहाबादिया का पासपोर्ट जारी करने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इंकार, जाँच जारी है

नई दिल्ली। बीयर बाइसेप्स के नाम से मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को भरोसा दिलाया कि वह अपने शो में शालीनता बनाए रखेंगे। इस मामला की सुनवाई जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने की।

अल्लाहबादिया का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता अभिनव चंद्रचूड़ ने बेंच के सामने दलील दी कि उनके मुवक्किल ने अंडरटेकिंग दाखिल की है और मामले की जांच में शामिल हुए हैं। वकील ने बेंच से एक शर्त को संशोधित करने का अनुरोध किया, जिसमें उनके मुवक्किल को अपना पासपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया है और कहा कि इससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल की आजीविका देश के भीतर और बाहर दोनों जगह हस्तियों का इंटरव्यू करना है।

महाराष्ट्र और असम सरकारों का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बेंच को सूचित किया कि अल्लाहबादिया के खिलाफ जांच दो सप्ताह में पूरी होने की संभावना है। बेंच ने अल्लाहबादिया के वकील से कहा कि जांच पूरी होने के बाद पासपोर्ट जारी किया जा सकता है। बेंच ने कहा कि जांच में उनकी जरूरत होगी, इसलिए उन्हें देश में ही रहना चाहिए।

जांच पूरी होने के बाद विचार

पीठ ने अपने आदेश में कहा कि याचिकाकर्ता ने वचन दिया है कि उनके शो में शालीनता बनी रहेगी और विभिन्न मंचों पर लंबित किसी भी मुद्दे का उल्लेख नहीं किया जाएगा। पीठ ने अपने आदेश में कहा, "चूंकि याचिकाकर्ता को चल रही जांच में शामिल होने की आवश्यकता हो सकती है, इसलिए पासपोर्ट जारी करने और विदेश यात्रा की अनुमति देने के उनके अनुरोध पर जांच पूरी होने के बाद विचार किया जाएगा।"

'द रणवीर शो' शुरू करने की इजाजत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह दो हफ्ते बाद पासपोर्ट जारी करने के लिए अल्लाहबादिया के अनुरोध पर विचार करेगा। कोर्ट ने 3 मार्च को अल्लाहबादिया को नैतिकता और शालीनता बनाए रखने और इसे सभी उम्र के दर्शकों के लिए उपयुक्त बनाने की शर्त पर अपने पॉडकास्ट 'द रणवीर शो' को फिर से शुरू करने की अनुमति दी थी।

गौरतलब है कि अल्लाहबादिया पर कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए मामला दर्ज किया गया था। अल्लाहबादिया और रैना के अलावा, असम में मामले में नामित अन्य लोग कॉमेडियन चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्व मखीजा हैं। कोर्ट ने 18 फरवरी को इलाहाबादिया को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका