न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हेमंत सोरेन को SC से मिली बड़ी राहत, जमानत को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका खारिज

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन को कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद करीब पांच महीने बाद 28 जून को बिरसा मुंडा जेल से रिहा कर दिया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 29 July 2024 3:19:14

हेमंत सोरेन को SC से मिली बड़ी राहत, जमानत को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका खारिज

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट के जमानत के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार करके बड़ी राहत दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड हाईकोर्ट द्वारा दी गई जमानत को चुनौती देने वाली याचिका दायर की थी, लेकिन शीर्ष अदालत ने याचिका खारिज कर दी।

एक उल्लेखनीय फैसले में, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट का आदेश अच्छी तरह से स्थापित है और वह इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहता। शीर्ष अदालत ने इस बात पर भी जोर दिया कि हाईकोर्ट की टिप्पणी किसी भी तरह से चल रहे मुकदमे को प्रभावित नहीं करेगी।

झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी JMM नेता सोरेन को भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले ही हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सोरेन ने 4 जुलाई को फिर से सीएम पद की शपथ ली। झारखंड हाईकोर्ट ने सोरेन को जमानत देते हुए कहा था कि मामले को देखते हुए याचिकाकर्ता द्वारा समान प्रकृति का अपराध करने की कोई संभावना नहीं है।

सोरेन की जमानत याचिका का विरोध करते हुए ईडी ने आरोप लगाया था कि उन्होंने राज्य की राजधानी में बड़गाम अंचल में 8.86 एकड़ जमीन अवैध रूप से हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री के अपने पद का दुरुपयोग किया था।

ईडी ने दावा किया था कि जांच के दौरान हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद ने स्वीकार किया था कि पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें उक्त भूखंड के स्वामित्व में बदलाव करने के लिए आधिकारिक आंकड़ों से छेड़छाड़ करने का निर्देश दिया था। ईडी ने कहा था कि भूखंड पर जब कब्जा किया जा रहा था, तब उसके असली मालिक राजकुमार पाहन ने शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन उस पर कभी कार्रवाई नहीं हुई। हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए ईडी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आम आदमी पार्टी का बड़ा फैसला, राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल बने राज्यसभा के डिप्टी लीडर
आम आदमी पार्टी का बड़ा फैसला, राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल बने राज्यसभा के डिप्टी लीडर
ट्रंप कब करेंगे Iran पर बड़ा हमला? महायुद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताई संभावित टाइमिंग
ट्रंप कब करेंगे Iran पर बड़ा हमला? महायुद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताई संभावित टाइमिंग
सोना-चांदी में भारी गिरावट! सिल्वर 14 हजार रूपये टूटी, गोल्ड भी हुआ सस्ता
सोना-चांदी में भारी गिरावट! सिल्वर 14 हजार रूपये टूटी, गोल्ड भी हुआ सस्ता
UPI का नया रिकॉर्ड! मार्च में 22.64 अरब ट्रांजैक्शन, डिजिटल पेमेंट में जबरदस्त तेजी
UPI का नया रिकॉर्ड! मार्च में 22.64 अरब ट्रांजैक्शन, डिजिटल पेमेंट में जबरदस्त तेजी
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? घर बैठे ऐसे करें आसानी से चेक
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? घर बैठे ऐसे करें आसानी से चेक
संतरे बेचने का अनोखा अंदाज देख रह जाएंगे दंग, VIDEO इंटरनेट पर तेजी से वायरल
संतरे बेचने का अनोखा अंदाज देख रह जाएंगे दंग, VIDEO इंटरनेट पर तेजी से वायरल
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
एक महीने तक सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने के फायदे,जानें क्यों बनाएं इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा
एक महीने तक सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने के फायदे,जानें क्यों बनाएं इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा
LSG vs DC: Rishabh Pant का किस्मत ने नहीं दिया साथ, रन-आउट पर फूटा गुस्सा; ओपनिंग में रहे नाकाम
LSG vs DC: Rishabh Pant का किस्मत ने नहीं दिया साथ, रन-आउट पर फूटा गुस्सा; ओपनिंग में रहे नाकाम
CSK फैंस के लिए राहत भरी खबर, MS Dhoni ने नेट्स में की वापसी; VIDEO हुआ वायरल
CSK फैंस के लिए राहत भरी खबर, MS Dhoni ने नेट्स में की वापसी; VIDEO हुआ वायरल
Delhi Capitals ने राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ा, IPL इतिहास में 19वीं बार किया कमाल; Mumbai Indians अब भी सबसे आगे
Delhi Capitals ने राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ा, IPL इतिहास में 19वीं बार किया कमाल; Mumbai Indians अब भी सबसे आगे
ऋषभ पंत की एक गलती पड़ी भारी, आखिर किसने लिया था यह चौंकाने वाला फैसला?
ऋषभ पंत की एक गलती पड़ी भारी, आखिर किसने लिया था यह चौंकाने वाला फैसला?