Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

KKR Vs SRH : डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, आज स्पिनर्स के लिए होगा थोड़ा मुश्किल

आज के मुकाबले में इयोन मॉर्गन की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 11 Apr 2021 7:31:40

KKR Vs SRH : डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, आज स्पिनर्स के लिए होगा थोड़ा मुश्किल

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मैच खेला जा रहा हैं जिसमें डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। आज के मुकाबले में इयोन मॉर्गन की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। मैच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों के बीच अब तक कुल 19 मुकाबले हुए हैं। इसमें से 12 में कोलकाता और 7 में हैदराबाद टीम ने जीत हासिल की है। पिच पिछले मुकाबले की तुलना में थोड़ी सूखी हुई है। पिच पर हालांकि हल्की-हल्की घास भी है। चेपॉक में आज स्पिनर्स के लिए थोड़ा मुश्किल होगा। गेंदबाजों के लिए भी कठिन होगा क्योंकि बाउंड्री एक तरफ 60 मिटर की है तो दूसरी तरफ 70 मिटर की। पहले मैच की तरह आज भी थोड़ी ओस जरूर आएगी।
2020 में इन दोनों टीम का परफॉर्मेंस

पिछले सीजन में हैदराबाद, कोलकाता और बेंगलुरु तीनों के बराबर पॉइंट्स थे। KKR और SRH दोनों ने 14 में से 7 मैच जीते और इतने ही मैच हारे थे। हालांकि, नेट रनरेट की वजह से हैदराबाद और बेंगलुरु प्लऑफ के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब हुए थे।

पिच रिपोर्ट

एम चिदंबरम स्टेडियम की पिच हाल-फिलहाल स्पिनर्स के लिए मददगार रही है। हालांकि, इस बार पिच की तैयारी चेन्नई फ्रेंचाइजी की जगह IPL के देखरेख में हुई, फिर भी उम्मीद की जा रही है कि यहां स्पिनर्स कमाल दिखा सकते हैं। RCB और MI के यहां हुए सीजन के पहले मैच में चेज करने वाली टीम जीती थी। कोलकाता नाइटराइडर्स

केकेआर के पास शुभमन गिल के रूप में शीर्ष क्रम में शानदार बल्लेबाज है जो कि तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं जबकि राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा और अनुभवी कार्तिक के रूप में उसके पास अच्छे भारतीय बल्लेबाज हैं। इसके अलावा कप्तान मोर्गन हैं जो कि किसी भी तरह की आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं जबकि आंद्रे रसेल आक्रामक बल्लेबाजी के पर्याय हैं और किसी भी गेंदबाजी के लिये बड़ा खतरा बन सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल में जिन टीमों के प्रदर्शन में निरंतरता रही है उनमें सनराइजर्स हैदराबाद भी शामिल है। वह पिछले साल दूसरे क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स से हार गयी थी। भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी से सनराइजर्स को मजबूती मिली है। वह कूल्हे की चोट के कारण पिछली बार केवल चार मैच खेल पाये थे। भुवनेश्वर ने भारत की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में शानदार वापसी की थी। वह यार्कर विशेषज्ञ टी नटराजन के साथ तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी संभालेंगे।सनराइजर्स के पास अफगानिस्तान का स्पिनर राशिद खान भी है और ऐसे में उसका आक्रमण बेहद संतुलित नजर आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका