Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुनीता केजरीवाल वीडियो: दिल्लीवासियों को किसी प्रकार की तकलीफ न हो, आप विधायकों को सीएम का संदेश

सुनीता केजरीवाल ने गुरुवार 4 अप्रैल को एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस की और जेल में बंद मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा। सुनीता केजरीवाल ने कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जेल से अपने संदेश में आप विधायकों से रोजाना अपने क्षेत्रों का दौरा करने और यह सुनिश्चित करने को कहा है कि लोगों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 04 Apr 2024 3:19:07

सुनीता केजरीवाल वीडियो: दिल्लीवासियों को किसी प्रकार की तकलीफ न हो, आप विधायकों को सीएम का संदेश

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने गुरुवार 4 अप्रैल को एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस की और जेल में बंद मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा। सुनीता केजरीवाल ने कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जेल से अपने संदेश में आप विधायकों से रोजाना अपने क्षेत्रों का दौरा करने और यह सुनिश्चित करने को कहा है कि लोगों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

सुनीता केजरीवाल ने कहा,अरविंद केजरीवाल ने सभी विधायकों को एक संदेश भेजा है: 'सिर्फ इसलिए कि मैं जेल में हूं, दिल्ली के लोगों को किसी भी तरह से परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक विधायक को हर दिन अपने क्षेत्र का दौरा करना चाहिए और लोगों की समस्याओं पर चर्चा करनी चाहिए और उन्हें हल करना चाहिए... ।

उधर, जेल से बाहर आने के बाद आप सांसद संजय सिंह अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुख्यमंत्री आवास पर मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने मुलाकात की। आप सांसद की रिहाई पर खुशी जताते हुए सुनीता ने कहा है कि जल्द ही सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को भी न्याय मिलेगा।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से 181 दिन बाद बाहर आ गए। उन्हें बुधवार रात साढ़े आठ बजे रिहा किया गया। शाम को अदालत का आदेश जेल प्रशासन को प्राप्त हुआ और करीब एक घंटे की कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। इस दौरान जेल के बाहर आप कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। ढोल बजाते हुए लोगों ने काफी देर तक नारे लगाए।
संजय सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष करने का समय है। यह समय जश्न मनाने का नहीं है। हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में रखा गया है। हमें पूरा भरोसा है कि जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल छूटेंगे। इसके बाद संजय सिंह केजरीवाल के घर गए। उन्होंने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका